फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of general store operator found hanging on tree

Azamgarh News: पेड़ पर लटका मिला जनरल स्टोर संचालक का शव

Sun, 07 May 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Dead body of general store operator found hanging on tree
बरदह थाना क्षेत्र के महुजा नेवादा गांव की राजभर बस्ती के निकट शनिवार को एक व्यक्ति का शव पेड़ पर लटका मिला। लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को उतरवाया और शिनाख्त कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

महुजा नेवादा गांव की राजभर बस्ती की तरफ जब लोग शनिवार को पशुओं को चराने के लिए पहुंचे तो उन्होंने पेड़ से लटकते हुए एक व्यक्ति के शव को देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। शव की शिनाख्त दीदारगंज थाना क्षेत्र के बस्ती कपूरी गांव निवासी 52 वर्षीय दुकानदार रमेश मौर्या के रूप में हुई। जो मार्टीनगंज बाजार में जनरल स्टोर की दुकान चलाता था। लोगों ने बताया कि वह क्षेत्र के लोगों से ब्याज पर कर्ज लेकर मार्टीनगंज बाजार में जनरल स्टोर की दुकान किया था। 15 से 20 लाख रुपए का उसके ऊपर कर्ज था। मृतक की पत्नी उषा देवी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसके दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। जिसमे एक पुत्री की शादी हुई है। परिजनों ने बताया कि वह भोर में घर से निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed