फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of architect found in temple premises in azamgarh allegation of death due to beating by police,

Azamgarh: मंदिर परिसर में मिला आर्किटेक्ट का शव, आरोप- पुलिस ने पीट कर मार डाला, हंगामे के बाद दरोगा निलंबित

Sat, 31 Dec 2022 08:48 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 31 Dec 2022 08:48 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के अजमतगढ़ स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार की सुबह युवक का शव मिला। शरीर पर पीटे जाने के निशान थे। इस पर परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। मामले में चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया। 

विज्ञापन
Dead body of architect found in temple premises in azamgarh allegation of death due to beating by police,
फिरोज की मौत को लेकर प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अजमतगढ़ स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार की सुबह युवक का शव मिला। शरीर पर पीटे जाने के निशान थे। इस पर परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। कहा कि युवक को शुक्रवार की रात अजमतगढ़ चौकी पुलिस किसी महिला की शिकायत पर घर से उठाकर ले गई थी। सूचना पर एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल, सीओ सौम्या सिंह के साथ कई थानों की फोर्स पहुंच गई। लोगों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। चार घंटे तक चला हंगामा चौकी प्रभारी को निलंबित करने के साथ खत्म हुआ। 

विज्ञापन


अजमतगढ़ कस्बा के गुरू गोविंद नगर मुहल्ला निवासी पेशे से आर्किटेक्ट फिरोज (42) के खिलाफ किसी महिला ने चौकी पर तहरीर दी थी। इस पर अजमतगढ़ चौकी पुलिस उसे शुक्रवार की रात साढ़े नौ बजे घर से उठा ले गई थी। रात में फिरोज घर नहीं लौटा और शनिवार सुबह लगभग साढ़े  10 बजे उसका शव शिव मंदिर परिसर में पड़ा मिला।  

विज्ञापन

समझौते के नाम पर 50 हजार रुपये मांगने का आरोप

इस पर लोग आक्रोशित हो उठे। परिजनों का आरोप है कि पुलिस महिला की शिकायत पर घर आई थी और समझौते के नाम पर 50 हजार रुपये की मांग कर रही थी। पैसा न मिलने पर फिरोज को पकड़ कर चौकी ले गई थी। युवक की लाश मिलने व हंगामे की जानकारी होते ही सीओ सौम्या सिंह मय दल बल पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने समझाने-बुझाने व शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। बाद में कई थानों की फोर्स के साथ एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल भी पहुंच गए। उन्होंने मौके पर ही चौकी प्रभारी लाल बहादुर बिंद को निलंबित करने की जानकारी लोगों को दी। इसके साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई किए जाने की बात कही। तब लोग शांत हुए।

एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने कहा कि फिरोज के खिलाफ धारा 376 की तहरीर पड़ी थी। इसकी विवेचना एसआई लालबहादुर बिंद कर रहे थे। परिजनों ने एसआई पर आरोप लगाए हैं, जिसके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर फोर्स की तैनाती कर दी गई है। 

कहीं अवैध संबंध के चक्कर में तो नहीं गई आर्किटेक्ट फिरोज की जान

Dead body of architect found in temple premises in azamgarh allegation of death due to beating by police,
पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप - फोटो : अमर उजाला

अजमतगढ़ कस्बा में शनिवार सुबह शिव मंदिर परिसर में मिले आर्किटेक्ट के शव मामले में देर शाम मुकदमा दर्ज हुआ। मृतक के भाई ने तहरीर दी थी। परिजन भले ही पुलिस पर आरोप लगा रहे हैं लेकिन दर्ज मुकदमे में उस महिला को नामजद किया गया है, जिसने अजमतगढ़ चौकी पर फिरोज के खिलाफ धारा 376 की तहरीर दी थी।  

 घटना के पीछे के कारणों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। घटना के पीछे पुलिस का जहां यह कहना है कि एक महिला ने फिरोज पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। विवेचना चौकी प्रभारी द्वारा की जा रही थी। वहीं मृतक के परिजन पुलिस पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगा रहे है।

शनिवार देर शाम मृतक के बड़े भाई डॉ. मो. खालिद की तहरीर पर पुलिस ने उसी महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसने फिरोज के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर अजमतगढ़ चौकी पर दिया था। क्षेत्र में चर्चा तो इस बात की भी है कि फिरोज की शिकायत करने वाली महिला के साथ कई वर्षों से संबंध था। फिलहाल पुलिस मुकदमा दर्ज करने के साथ ही विवेचना में जुट गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है। इस रिपोर्ट के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed