{"_id":"65186068e17316fb02052004","slug":"dead-body-of-a-young-woman-found-on-the-railway-track-suspicion-of-murder-azamgarh-news-c-258-1-svns1004-5230-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवका का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवका का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
स्थानीय थाना अंतर्गत सेठवल गांव स्थित मसानी माता मंदिर के पास रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान किया और परिजनों को सूचना देने के साथ ही उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। उधर, परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है।
रेलवे ट्रैक के पास शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने एक युवक शव देखा तो सूचना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची और शिनाख्त की कवायद में जुट गई। कुछ ही देर में मृतक की पहचान सरायमीर थाना क्षेत्र के फिरूद्दीनपुर गांव निवासी सुधारक पाठक 45 के रुप में हुई। सूचना पर मृतक के भाई दीवाकर व रमाकर पाठक भी मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त करते हुए हत्या की आशंका जताई। वहीं पुलिस ट्रेन की चपेट में आने से मौत की बात कह रही है।
परिजनों के अनुसार, मृतक की रानी की सराय थाना क्षेत्र के पंदहा गांव में ससुराल है और वह ज्यादातर अपनी ससुराल में ही रहता था। वह एक पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था। निरीक्षक अपराध विजय प्रताप सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।