{"_id":"6344699fec75dc1414188380","slug":"dead-body-of-a-young-man-missing-for-two-days-was-found-in-pond-azamgarh-news-vns6782844139","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिनों से लापता युवक का पोखरे में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिनों से लापता युवक का पोखरे में मिला शव
विज्ञापन
पवई। थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी एक युवक का शव सोमवार की सुबह पोखरे से बरामद हुआ। घर से दो दिन पूर्व वह लापता हो गया था। सूचना पर पहुंची पवई थाना पुलिस ने शव को पोखरे से निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रतापपुर गांव निवासी नीरज सिंह (28) पुत्र पंचम सिंह शनिवार की शाम घर से निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। देर रात तक परिजन उसका इंतजार करने के बाद खोजबीन करने में जुट गए। सोमवार को गांव के पास स्थित पोखरे में ग्रामीणों ने शव उतराया हुआ देखा। पोखरे में शव मिलने की खबर पूरे गांव में जंगल के आग की तरफ फैल गई।
ग्रामीणों के साथ ही दो दिनों से लापता नीरज के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव की पहचान अपने लापता पुत्र के रुप में किया। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोखरी से बाहर निकलवाने के साथ ही पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। मृतक वॉलीबाल का खिलाड़ी था और और चार भाईयों में सबसे बड़ा था। किन परिस्थितियों में वह पोखरी में डूबा, इसकी जांच में पुलिस जुटी हुई है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।