फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead body of 5 year old child allegation father drowned him in pond and killed him

दिल दहलाने वाली वारदात: शराब के लिए पैसे नहीं मिले पिता ने मासूम बेटे को मार डाला, एक पुत्र ने भागकर बचाई जान

Sat, 17 Jun 2023 12:13 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Jun 2023 12:13 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के भदेवा मझौली गांव स्थित पोखरे में शुक्रवार को पांच साल के बच्चे का शव उतराया मिला। आरोप है कि पिता ने ही बेटे को पोखरी में डूबोकर मार डाला। आरोपी पिता शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे की मांग कर रहा था।

विज्ञापन
Dead body of 5 year old child allegation father drowned him in pond and killed him
बच्चे की मौत के बाद घर के बाहर जुटीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के भदेवा मझौली गांव स्थित पोखरे में कलयुगी पिता ने अपने पांच साल के छोटे बेटे को पोखरी डूबो कर मार डाला। आरोपी पिता शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे की मांग कर रहा था। पत्नी ने पैसा देने से मना किया तो बेटे को डूबो कर मार डाला। घटना की खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। मृतक की मां की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


अतरौलिया थाना क्षेत्र के मड़ोही गांव निवासी कार्तिक (5) इन दिनों अपनी मां डाली के साथ ननिहाल भदेवा मझौली आया हुआ था। शुक्रवार को पिता शनि रस्तोगी पत्नी व बच्चों से मिलने के लिए अपनी ससुराल पहुंचा। ससुराल में वह अपनी पत्नी से शराब पीने के लिए पैसे की मांग की।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक बेटे ने भागकर बचाई अपनी जान

पत्नी डाली ने पैसा देने से मना कर दिया तो वह अपने दोनों पुत्रों कार्तिक व कुनाल को लेकर घर से निकल गया। गांव के बाहर स्थित पोखरी के पास पहुंचने पर शनि ने अपने दोनों पुत्रों को पकड़ कर पोखरी में डूबोने लगा। बड़ा पुत्र कुनाल किसी तरह पिता से हाथ छुड़ाकर भाग निकला लेकिन पांच साल का कार्तिक खुद को नहीं बचा पाया। पिता ने अपने ही बेटे को पोखरी में डूबो मार डाला।

ये भी पढ़ें: बलिया जिला अस्पताल में तीन दिन में 74 की मौत, प्रचंड गर्मी और लू के बीच मचा कोहराम

कुछ देर बाद वह कार्तिक को मृत हाल में कंधे पर लादकर ससुराल पहुंच गया। इसके बाद पत्नी को पुन: धमकी दी कि पैसा दे दो नहीं तो बड़े को भी मार डालूंगा। इस पर पत्नी ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी और कार्तिक को लेकर डॉक्टर के पास गई। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी पिता शनि को हिरासत में ले लिया है। मृतक दो भाईयों में छोटा था। घटना से परिजनों के साथ-साथ गांव में कोहराम मच गया है। अतरौलिया एसएचओ  प्रमेंद्र सिंह ने कहा कि मृतक के मां की तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी है। आरोपी पिता हिरासत में है। जांच व पीएम रिपोर्ट के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पत्नी के पिता की संपत्ति पर थी पति की नज़र

शराब के लिए मासूम बेटे को पोखरी में डुबो कर हत्या करने वाला पिता पत्नी पर हमेशा ही अत्याचार करता रहता था। शराब के लिए पैसे न देने पर मारपीट करना व धमकी देने उसके रोज के दिनचर्या में शामिल था।  मां डाली का तो रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे के शव से लिपट कर वो पति के जुल्म को बयां कर रही थी।

डाली के अनुसार शादी के बाद से ही पति नशे में धुत हो कर उसे प्रताड़ित करता रहता था। शराब के लिए पैसा न देने पर अक्सर ही बवाल करता था। यही कारण था कि ससुराल में वो कम ही रहती थी। उसका ज्यादा समय मायके में ही गुजरता था। डाली की माने तो पति की नजर उसके पिता की संपत्ति पर भी थी। उसके पिता की सिर्फ पांच पुत्रियां ही थीं, जिसके चलते वो ससुराल की संपत्ति में भी हिस्सा की उम्मीद लगा रखा था। शुक्रवार को शनि ससुराल पहुंचा तो शराब के लिए पत्नी से पैसा मांगा। पैसा न मिलने पर उसने बेटे को पोखरी में डूबो कर मार डाला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed