फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ballia News: Heart Stroke Due to Heat Wave, 74 People Died In Ballia District Hospital

Heat Stroke in UP: यूपी के इस जिले में 72 घंटे में 74 की मौत, प्रचंड गर्मी और लू के बीच मचा कोहराम

Sat, 17 Jun 2023 01:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Jun 2023 01:26 PM IST
सार

यूपी के बलिया जिले में तेज धूप और लू से जनजीवन बेहाल है। दिन में आसमान से अंगारे बरस रहे हैं। रात में भी राहत नहीं मिल रही है। जिला अस्पताल के आंकड़ों के मुताबिक, बीते तीन दिन में हीट स्ट्रोक से 74 लोगों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
Ballia News: Heart Stroke Due to Heat Wave, 74 People Died In Ballia District Hospital
यूपी के बलिया में हीट स्ट्रोक का कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आसमान से आग उगलते धूप का प्रकोप इतना विकराल हो गया है कि अब लोगों की जान मुश्किल में है। प्रचंड गर्मी और लू के बीच बलिया जिला अस्पताल के आंकड़े भयावह हैं। आकंड़ों के मुताबिक, बीते तीन दिन में ही हीट स्ट्रोक से 74 लोगों की मौत हुई है। इन मौतों ने लोगों को हिलाकर रख दिया है।

विज्ञापन


बलिया जिले में पिछले दो दिन से 43-44 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तापमान चल रहा है। डायरिया और लू के मरीजों से सरकारी व निजी अस्पताल के बेड फुल हो गए हैं। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में आने वाले अधिकतर मरीजों की मौत हो जा रही है। शुक्रवार सुबह से देर रात तक 25 मरीजों की मौत हुई। इस सप्ताह सबसे ज्यादा मौत (31) गुरुवार को हुई।

विज्ञापन

कोरोना काल में भी नहीं हुई थी इतनी मौतें

जिला अस्पताल की इमरजेंसी और वार्डों में भर्ती मरीजों की अचानक मौत की संख्या में इजाफा होने के कारण नि:शुल्क शव वाहन तक नहीं मिले। लोगों को निजी वाहनों से शव लेकर जाना पड़ा। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, एक सप्ताह में 101 मौत हुई है। कर्मचारियों के अनुसार, कोरोना संक्रमण के दौरान भी एक दिन में इतनी मौतें नहीं हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: प्रचंड गर्मी के चलते मंदिर में भगवानों के लिए लगाए गए एसी-कूलर, पहनाए गए सूती वस्त्र

Ballia News: Heart Stroke Due to Heat Wave, 74 People Died In Ballia District Hospital
शवदाह के लिए लगी कतार - फोटो : अमर उजाला

गंगा घाटों पर पूरी रात चिता की आग शांत नहीं हो रही है। 50 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग सबसे ज्यादा मौत की चपेट में आ रहे हैं। अचानक मौत के आंकड़ों में इजाफा होने से अस्पताल प्रशासन में खलबली मची है। आनन-फानन में इमरजेंसी कक्ष, इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्डों में कूलर और एसी लगवाए गए हैं। इसके बाद मरीजों को कुछ राहत मिल रही है। चिकित्सक लोगों को हीट स्ट्रोक से बचाव के उपाय बता रहे हैं।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि डा. दिवाकर सिंह भीषण गर्मी के कारण अचानक डायरिया, हीट स्ट्रोक, तेज बुखार, सांस की समस्या वाले मरीजों की संख्या बढ़ गई। मरीजों को समय से चिकित्सक सुविधा न मिलने के कारण हालत खराब होने पर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इससे इलाज के बाद भी हालत में सुधार नहीं हो रहा है। 
ये भी पढ़ें: शराब के लिए पैसे नहीं मिले पिता ने मासूम बेटे को मार डाला, एक पुत्र ने भागकर बचाई जान

हीट स्ट्रोक से कैसे बचें

Ballia News: Heart Stroke Due to Heat Wave, 74 People Died In Ballia District Hospital
हीट स्ट्रोक - फोटो : Amar Ujala

फिजिशियन डा. पंकज झा ने बताया कि गर्मी को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करते रहे। पानी वाले फलों का सेवन करें। खाली पेट रहना खतरनाक हो सकता है। जरूरी हो तभी घर से निकले। थोड़ी सी भी परेशानी होनेे पर तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लें। झोलाछाप जान भी ले सकते हैं। बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

जिला अस्पताल से मिला मौत का आंकड़ा

  • 10 जून - 07
  • 11 जून - 05
  • 12 जून --07
  • 13 जून - 17
  • 14 जून - 18
  • 15 जून - 31
  • 16 जून - 25

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed