{"_id":"6104fbe28ebc3e5f05267d48","slug":"dead-body-found-of-man-in-track-cut-by-train-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: ट्रैक पर मिली युवक की लाश, ट्रेन से कटकर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: ट्रैक पर मिली युवक की लाश, ट्रेन से कटकर हुई मौत
Sat, 31 Jul 2021 12:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:59 PM IST
सार
पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो शव संजरपुर गांव निवासी बिहारी लाल वनवासी पुत्र बाडू का निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
rail track
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शनिवार की सुबह में ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले युवकों ने रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराई तो शव संजरपुर गांव निवासी बिहारी लाल वनवासी पुत्र बाडू का निकला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन