फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Dead Bodies of missing brother and sister found in Azamgarh

आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: घर से खेलते हुए गायब हो गए थे भाई-बहन, अब तालाब में मिले दोनों के शव, मची चीख- पुकार

Fri, 13 Dec 2024 11:55 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 13 Dec 2024 11:55 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में भाई-बहन का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन
Dead Bodies of missing brother and sister found in Azamgarh
बच्चों की फाइल फोटो व मौके पर जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के सोन बुजुर्ग गांव के ताल में घर से लापता भाई और बहन का शव दूसरे दिन उतराया हुआ मिला। इस मामले में परिजनों ने गुरुवार को ही रौनापार थाने में तहरीर दी थी। शव मिलने से परिवार में मातम छा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी मुताबिक रौनापार थाना क्षेत्र के सोन बुजुर्ग गांव निवासी मोहम्मद तालिब की छह वर्षीय पुत्री अरहमा और तीन वर्षीय पुत्र अब्दुल वदूद बृहस्पतिवार की सुबह करीब नौ बजे रहस्यमय ढंग से लापता हो गए। परिजन उनकी इधर-उधर तलाश किए लेकिन कुछ पता नहीं चला। 
विज्ञापन


परिजनों ने इसकी लिखित सूचना रौनापार थाने को दी। पुलिस गुमशुदगी का मुकदमा पंजीकृत कर उनकी तलाश में जुट गई। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे सोन बुजुर्ग गांव से लगभग डेढ़ सौ मीटर दूरी पर स्थित ताल के पानी में भाई और बहन का शव उतराया हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताल में मिले बच्चों के खिलौने

जिस ताल में दोनों बच्चों का शव उतराया मिला, उसी ताल में बच्चों के खिलौने भी मिले। लोग अंदेशा जता रहे कि बच्चे खेलते-खेलते यहां आए होंगे। जैसे ही वह ताल किनारे पहुंचे होंगे वैसे ही उनका पैर फिसल गया होगा जिससे डूबने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed