{"_id":"5d9b3e088ebc3e93c02b1081","slug":"dayaram-pal-attack-on-bsp-mayawati-after-join-samajwadi-party-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा में हूं तो बोल रहा, बसपा में सिर्फ बहनजी बोलती हैं : दयाराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में हूं तो बोल रहा, बसपा में सिर्फ बहनजी बोलती हैं : दयाराम
Mon, 07 Oct 2019 07:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 07 Oct 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दयाराम पाल ने कहा कि सपा में हूं तो बोल रहा हूं, बसपा में रहा तो कभी बोलने का मौका ही नहीं मिला। बसपा में सिर्फ बहन जी ही बोलती हैं और बाकी सुनते हैं। वे सोमवार को आजमगढ़ में जिला पंचायत अध्यक्ष के आवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। इसके पहले सपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन
सपा में शामिल होने के बाद पहली बार जिले में आए दयाराम पाल ने बसपा पर जमकर हमला बोला और अपनी भड़ास निकाली। कहा कि जिस मिशन को लेकर कांशीराम ने पार्टी का गठन किया था आज पार्टी उसे भूल चुकी है। बसपा में सिर्फ और सिर्फ बहन जी ही बोलती हैं और बाकी सिर्फ सुनते हैं।
विज्ञापन
बसपा बाबा साहब के सिद्धांतों से भी विमुख हो चुकी है, यही कारण था कि वह बसपा में सहज महसूस नहीं कर रहे थे। उन्होंने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि इसके शासन में आम जनता का शोषण हो रहा है। यूपी सरकार का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। बाबा साहब, लोहिया व कांशीराम के सपनों को पूरा करने के लिए समाजवादी पार्टी परिवर्तन का काम करेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
प्रेसवार्ता के पहले दयाराम पाल के सपा में शामिल होने के बाद प्रथम जनपद आगमन पर सपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक आलम बदी आजमी, पूर्व सांसद नंद किशोर यादव समेत काफी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।