फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CT scan machine started working after 8 months, broke down again after 17 days

Azamgarh News: आठ महीने बाद शुरू हुई सीटी स्कैन मशीन 17 दिन बाद फिर खराब

Sat, 28 Jun 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
CT scan machine started working after 8 months, broke down again after 17 days
बलरामपुर। जिला मुख्यालय स्थित मंडलीय जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन एक सप्ताह से खराब है। जानकारी के अनुसार अस्पताल में पहले से मौजूद सरकारी सीटी स्कैन मशीन 2005 से स्थापित है। इसके स्थान पर क्रस्ना डायग्नोस्टिक लिमिटेड, पुणे द्वारा पीपीपी मॉडल के तहत संचालित निजी सीटी स्कैन मशीन से 70-80 मरीजों का रोजाना स्कैन किया जा रहा था।यह मशीन तीन अक्तूबर 2024 से बंद थी, जिसे आठ महीने बाद 3 जून 2025 को दोबारा चालू किया गया था। लेकिन 20 जून को मशीन फिर से बंद हो गई। जिससे अब तक 338 मरीजों का सीटी स्कैन हो चुका था, लेकिन वर्तमान में मरीजों को बाहर के प्राइवेट सेंटरों का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इससे मरीजों को न केवल अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है बल्कि दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वालों को इलाज में देरी व मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ रहा है। सीटी स्कैन इंचार्ज परवीन उपाध्याय ने बताया कि मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। मशीन के ठीक होते ही सीटी स्कैन फिर शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed