{"_id":"5fc7ddd18ebc3e9bd85a1853","slug":"crushing-session-begins-at-chili-mill-sathianv-with-vedic-chant-azamgarh-news-vns561338070","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैदिक मंत्रोच्चार संग चीली मिल सठियांव में पेराई सत्र शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैदिक मंत्रोच्चार संग चीली मिल सठियांव में पेराई सत्र शुरु
विज्ञापन
सठियांव चीनी मिल में पेराई सत्र का शुभरंभ करते डीएम राजेश कुमार।
- फोटो : AZAMGARH
सठियांव। वैदिक मंत्रोच्चार व हवन पूजन के साथ दि किसान चीनी मिल सठियांव में बुधवार को पांचवे नए पेराई सत्र का शुभारंभ हो गया। मिल के सभापति जिलाधिकारी राजेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह व प्रधान प्रबंधक प्रताप नारायण द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर व डोंगा में गन्ना डाला गया। पेराई सत्र के अंत तक मिल प्रबंधन को किसानों से 41 लाख 50 हजार क्विंटल गन्ना खरीदने की चुनौती है।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार गन्ना क्रय का लक्ष्य 41 लाख 50 हजार क्विंटल रखा गया है। गन्ना सप्लाई के लिए पर्ची जारी कर दी गई है। प्रयुक्त मात्रा में गन्ने की उपलब्धता के बाद मिल में पेराई का कार्य शुरू हो जाएगा। मुख्य गन्ना अधिकारी विनय प्रताप ने बताया कि मिल गेट सहित कुल 34 क्रय केंद्रों के लिए 75 हजार क्विंटल गन्ना आपूर्ति के लिए पर्ची जारी कर दी गई है। वर्तमान समय में मिल गेट के लिए जारी पांच हजार क्विंटल गन्ना आपूर्ति के सापेक्ष 120 क्विंटल गन्ना क्रय किया जा चुका है। किसानों के गन्ना तौल के लिए कुल 38 गन्ना तौल केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें सठियांव चीनी मिल परिसर में एक ट्रक के लिए तथा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के लिए तौल केंद्र बनाया गया है। आचार्य योगेंद्र नाथ मिश्रा द्वारा मंत्र उच्चारित किए गए। डायरेक्टर विरेंद्र सिंह, कौशल कुमार सिंह, मुन्ना, राम अवध यादव, मुख्य अभियंता माया राम यादव, पराग यादव, यशवंत सिंह, सौरभ सिंह, स्वपनील, रणधीर सिंह, शिवगोविंद सिंह, जयप्रकाश, सुरेश राम, कैलाश पांडेय आदि उपस्थित रहे।
000000000000000000000000
गन्ना लेकर पहले पहुंचे किसान को किया सम्मानित
नए सत्र में गन्ना पेराई के लिए मिल गेट पर सबसे पहले सठियांव के सरदारपुर बाबू ग्राम निवासी सुभाष यादव गन्ना लेकर सबसे पहले पहुंचे। उनके पहले पहुंचने पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया।