फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Crowd of passengers gathered at the railway station, there was no place to even set foot in the trains

रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं

Sun, 30 Oct 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Crowd of passengers gathered at the railway station, there was no place to even set foot in the trains
आजमगढ़। छठ पर्व पर घर आने वाले लोगों की भीड़ रविवार को रेलवे स्टेशन पर उमड़ पड़ी थी। कारण कि रविवार व सोमवार को ही छठ का त्योहार था। हालांकि यहां से महानगरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में आने वाली भीड़ की अपेक्षा कम रही। वहीं रेलवे के काउंटर पर लोगों की भीड़ रही जो छठ का त्योहार बिताकर परदेश जाने की तैयारी में है। ज्यादातर लोग अब तत्काल टिकट पर ही निर्भर हैं। कारण कि अगले 20 दिनों में कन्फर्म टिकट उन्हें आसानी से नहीं मिल पाएगा। जिससे वह परेशान दिख रहे थे।
विज्ञापन

आदर्श रेलवे स्टेशन आजमगढ़ के टिकट काउंटरों पर लंबी लाइन लगी रही। लंबी दूरी की ट्रेनों के बाद लोकल में भी टिकट के लिए लोगों को मशक्कत करनी पड़ रही थी। मुंबई व दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में इतनी अधिक भीड़ रही कि ट्रेन में पैर रखने के लिए भी जगह नहीं थी। ट्रेन आने के बाद ऐसा माहौल था कि जैसे लग रहा हो मेला लगा हुआ है। वहीं आजमगढ़ से होकर दिल्ली, मुंबई, सूरत को जाने वाली ट्रेनों में कम भीड़ रही। अनुमान लगाया जा रहा है कि छठ बाद यहां से जाने वालों की संख्या बढ़ जाएगी। कारण कि दीपावली की छुट्टी में घर आए लोग धीरे-धीरे परदेश जा चुके हैं। अब जो भी लोग रुके हैं वह डाला छठ पूजा को लेकर ही रुके थे। उधर विशेष रूप से छठ का पर्व ही मनाने के लिए आए लोगों की भी भीड़ हो गई है। छठ बाद ट्रेनों व बसों में अधिक दबाव बढ़ेगा। सर्वाधिक परेशानी बिहार जाने वाले लोगों को हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed