फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Crop will be harvested only with combine harvester with SMS

एसएमएस वाले कंबाइन हार्वेस्टर से ही काट सकेंगे फसल

Thu, 16 Sep 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Crop will be harvested only with combine harvester with SMS
आजमगढ़। बिना सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम(एसएमएस) वाले कंबाइन हार्वेस्टर से धान की फसल कटती मिली तो इसे सीज कर दिया जाएगा। यही नहीं खेतों में फसलों का अवशेष भी नहीं जलाना है। जो किसान अवशेष जलाता मिला उस पर भी जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि कंबाइन हार्वेस्टर के साथ सुपर एसएमएस का प्रयोग किया जाएगा। सुपर एसएमएस के विकल्प के रूप में अन्य फसल अवशेष प्रबंधन के यंत्र जैसे-स्ट्रा रिपर, स्ट्रा रेक, बेलर, मल्चर, पैडी स्ट्रॉ चापर, श्रब मास्टर, रोटरी स्लेशर, रिवर्सिबुल एमबी प्लाऊ का भी प्रयोग कंबाइन हार्वेस्टर के साथ किया जा सकता है। जिससे खेत में फसल अवशेष के बंडल बनाकर जलाने से इतर अन्य उपयोग अथवा काटकर मिट्टी में मिलाया जा सके। जिलाधिकारी ने समस्त कम्बाईन हार्वेस्टर स्वामियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अंदर उप कृषि निदेशक, आजमगढ़ कार्यालय में उपस्थित होकर इस आशय का लिखित शपथ-पत्र प्रस्तुत करते हुए कृषि विभाग से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त कर लें कि आपने अपनी कम्बाईन हार्वेस्टर में उपरोक्तानुसार अपेक्षित एटेचमेंट लगवा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed