फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   CRO heard 219 problems, not even one was resolved

Azamgarh News: सीआरओ ने सुनीं 219 समस्याएं, एक का भी निस्तारण नहीं

Sun, 06 Jul 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
CRO heard 219 problems, not even one was resolved
बूढ़नपुर। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन डीएम की अध्यक्षता में होना था, लेकिन डीएम के न पहुंचने पर फरियादी मायूस दिखे। सीआरओ संजीव ओझा ने फरियाद सुनी।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में 219 मामले आए लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हुआ।संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम की आने की सूचना से बड़ी तादाद में तहसील में फरियादी पहुंचे थे। काफी देर तक डीएम का इंतजार करने के बाद डीएम नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

सीआरओ संजीव ओझा, एसडीएम नंदिनी शाह, एसडीएम न्यायिक नूपुर सिंह के समक्ष 219 फरियाद आए लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं हुआ। इससे फरियादी मायूस दिखे। शिकायत लेकर आए थे लेकिन इस बार भी आश्वासन ही मिला। शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को देकर समय से उसका निस्तारण करने का मातहतों को निर्देश दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार शिव प्रकाश सरोज, सीओ अजय कुमार सिंह, बीईओ जगदीश यादव सहित आदि अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेंहनगर: तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम न्यायिक अतुल कुमार गुप्ता व सीओ भूपेंद्र पांडेय की अध्यक्षता में किया गया। इसमें 31 प्रार्थना पत्र आए जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण हुआ। बचे 28 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों को निस्तारण के लिए दे दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार नवीन निश्चल त्रिपाठी, बीडीओ रवि कुमार, एडीओ पंचायत हरिनंदन यादव आदि मौजूद थे। निजामाबाद: तहसील सभागार में एसडीएम सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुंआ। इसमें 59 प्रार्थना पत्र आए। राजस्व से संबंधित दो शिकायताें का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य प्रार्थना पत्रों को एसडीएम ने मातहतों को समय से निस्तारित करने का निर्देश दिया।
देवगांव: तहसील लालगंज के सभागार में एसडीएम भुपाल सिंह की अध्यक्षता में आयोजन हुआ। इस दौरान 49 फरियादी शिकायत लेकर पहुंचे। चार शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व विभाग के 18, पुलिस के 10 , विकास और विद्युत विभाग के छह- छह और अन्य विभागों के नौ मामले आए थे।

बरदह: तहसील मार्टीनगंज में एसडीएम दिव्या सिकरवार के समक्ष राजस्व विभाग के 54, पुलिस के 11 और अन्य विभागों के छह मामले आए। एक भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed