फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Criminals are in high spirits, they shot a young man and fled

Azamgarh: बदमाशों के हौसले बुलंद, युवक को गोली मारकर हुए फरार, पुलिस कर रही तलाश

Tue, 15 Oct 2024 06:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क,आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क,आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 15 Oct 2024 06:36 PM IST
सार

आजमगढ़ के बलरामपुर में हौसलाबुलंद बदमाशों ने युवक को गोली मार दी और फरार हो गए। घायल युवक का अस्पताल में ईलाज चल रहा है हालत नाजुक बताई जा रही है वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Criminals are in high spirits, they shot a young man and fled
आजमगढ़ में गोली लगने के बाद अस्पताल में घायल को लेकर पहुंचे लोग - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बलरामपुर स्थित नगर कोतवाली क्षेत्र के बैठौली बाइपास मार्ग पर स्थित पगरा मोड़ पर मंगलवार की शाम एक युवक को दो बाइक सवार युवकों ने गोली मारी और मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने युवक को घायलावस्था में अस्पताल भेजा। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने रेफर कर दिया। घायल युवक का नाम करन यादव बताया जा रहा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घायल युवक  हर्रा की चुंगी मुहल्ला निवासी है और अपने घर से किसी का फोन आने पर बाहर निकला था  बाइक लेकर बैठौली बाइपास मार्ग से पगरा मोड़ पर पहुंचा ही था कि पहले से मौजूद बदमाशों ने उस पर फायर झोंक दिया और मौके से भागने में कामयाब हो गए। 
विज्ञापन


गोली करन के सीने में दायीं ओर लगी और वह बाइक से नीचे गिर गया स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।। वहीं पुलिस अब आरोपरियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार घायल युवक जब घर से बाइक लेकर निकला तब किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन उसके मोबाइल पर आया  था, पुलिस अब उस काल को आधार बनाकर छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed