फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youths ran beaten

युवकों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Wed, 02 Dec 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Wed, 02 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Youths ran beaten
शिब्ली कॉलेज गेट के सामने बुधवार रात लगभग साढ़े आठ बजे चाय पीने के दौरान एक पुलिस जवान की वहां मौजूद युवकों से बहस हो गई। बहस के दौरान युवकों ने पुलिसकर्मी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन



इसकी जानकारी जैसे ही शिब्ली कॉलेज में ठहरे उसके साथियों को हुई, सभी आए और चाय की दूकान पर बैठे सभी युवकों को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मामला शांत कराया। मौके से सभी युवक फरार हो गए थे। वहां से एक बाइक बरामद की गई है।
विज्ञापन



पंचायत चुनाव को देखते हुए बाहर से आए पुलिस बल को शिब्ली पीजी कॉलेज में ठहराया गया है। बुधवार शाम को उनमें से एक पुलिस कर्मी कॉलेज के गेट पर स्थित दूकान पर चाय पीने गया था। अभी वह चाय पी ही रहा था कि पहले से मौजूद युवकों से उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बहस बढ़ने के बाद युवकों ने पुलिस कर्मी की पिटाई कर दी। उनके चंगुल से छूटने के बाद पुलिस कर्मी भागता हुआ कॉलेज में गया और साथियों को पूरी बात बताई। इसके बाद सभी पुलिसकर्मी कॉलेज से बाहर निकले और दूकान पर जो भी मिला, उसकी पिटाई शुरू कर दी। इससे वहां भगदड़ मच गई।


घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी विनोद कुमार, सीओ सिटी केके सरोज और नगर कोतवाल ईशा खां दल बल के साथ पहुंच गए। तब तक युवक भाग गए। एसपी सिटी विनोद कुमार ने बताया कि कोई बड़ा मामला नहीं है। विवाद के बाद पुलिस कर्मियों द्वारा युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी।



मौके से एक मोटरसाइकिल बरामद की है। युवक वहां से फरार हो गए हैं लेकिन जल्द ही उनकी शिनाख्त कर ली जाएगी। वैसे किसी पुलिस कर्मी ने सामने आकर यह नहीं बताया कि किसके साथ यह घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed