फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Youth shot dead

युवक की गोली मारकर हत्या

Sun, 04 Dec 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो,अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 04 Dec 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Youth shot dead
गन शॉट
महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा हरखपुर गांव में रविवार की सुबह खेत के मेड़ पर सरपत काटने से मना करने से नाराज विपक्षियों ने पहले तो लात, घूसों से दलित युवक को पीटा और बाद में सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। विपक्षी उसके पट्टीदार बताए जा रहे हैं। दोनों परिवारों में पुरानी रंजिश थी। घटना के संबंध में युवक के पिता ने छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


देवारा हरखपुर गांव निवासी हरिश्चंद राम (35) पुत्र पल्टू चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह घर पर रहकर खेती करता था। वह दो बच्चों का पिता था। उसकी पहली पत्नी सरिता है। हरिश्चंद 2008 में अपने गांव के मंगरू राम की बेटी कविता से शादी कर ली थी। सरिता से दो और कविता से भी तीन बच्चे हैं। कविता से शादी करने के बाद से ही मंगरु के परिवार से हरिश्चंद्र की रंजिश चल रही थी। गांव के सीवान में हरिश्चंद का खेत है। उसके बगल वाले खेत को उसका पड़ोसी जोगेंद्र राम बटाई पर लिया है। दोनों खेत का मेड़ सटा है। रविवार को जोगेंद्र मेड़ पर सरपत काट रहा था। उसी दौरान वहां हरिश्चंद पहुंचा और जोगेंद्र को सरपत काटने से मना किया। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ।
विज्ञापन


शोरगुल सुनकर वहां जोगेंद्र का छोटा भाई बिल्लू, बेटा राकेश के अलावा मंगरू राम का बेटा रामाश्रय, रामप्रीत और संपरीत पहुंच गए। यह सभी मिलकर लात, घूसों से पहले तो हरिश्चंद को पीटकर घायल कर दिया। बाद में विपक्षियों में एक ने हरिश्चंद के सिर में गोली मार दी। शरीर पर चोट और सिर में गोली लगने से हरिश्चंद की मौके पर ही मौत हो गई। महराजगंज थाने की पुलिस पहुंची और हरिश्चंद की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरिश्चंद के पिता पल्टू राम ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें जोगेंद्र के अलावा, उसके भाई, बेटे और मंगरू राम के तीनों बेटों को आरोपित किया है। सीओ सगड़ी सोहराब आलम ने बताया कि छह लोगों के विरुद्ध हत्या और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने जोगेंद्र, बिल्लू और राकेश को गिरफ्तार कर लिया ली। अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed