{"_id":"57f69be04f1c1b0d6d26fd00","slug":"two-robbers-were-arrested-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से दबोचे गए दो लुटेरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब से दबोचे गए दो लुटेरे
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीयनपुर कोतवाली और गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र में ताबड़तोड़ कई पेट्रोल पंप लूट की वारदात को अंजाम देकर आतंक मचाने वाले दो लुटेरों को जीयनपुर और गोला थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया। पुलिस इन दोनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को इनके जरिए क्षेत्र के कई बड़े वारदात के खुलासा होने की उम्मीद है।
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ गांव निवासी शंभू निषाद का गांव के ढेलुआ बसंतपुर मौजे में पेट्रोल पंप है। 24 अगस्त की शाम एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और पेट्रोल पंप के सेल्समैनों को तमंचे से भयभीत कर 40 हजार रुपये लूट लिया। घटना का विरोध करने पर पंप मालिक शंभू निषाद को गोली मार दी। इससे पूर्व 18 जुलाई को इसी थाना क्षेत्र के हरैया गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के सेल्समैनों को तमंचे से भयभीत कर 50 हजार रुपये लूटने की घटना हुई थी। आठ अगस्त को गोरखपुर जिले के गोला थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप के सेल्समैन से लूट की वारदात हुई। ताबड़तोड़ तीन स्थानों पर पेट्रोल पंप से लूट से पंप मालिकों में दहशत हो गई। पुलिस ने तीनों पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला।
तीनों जगहों पर घटना करने वाले बदमाश एक ही गिरोह के सदस्य दिखे। कोतवाल जीयनपुर राजेश प्रसाद यादव ने मुखबिरों के जरिए लुटेरों की पहचान रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार गांव निवासी रमेश पटेल पुत्र सुक्खू, इसी थाना क्षेत्र के देवारा खासराजा (सरबजीत का पूरा) गांव निवासी सदुली उर्फ साधू पुत्र गोमती और देवरिया जिले के पंकज राव के रूप में की। सितंबर माह के पहले सप्ताह में जीयनपुर पुलिस लुधियाना में इनके ठिकानों पर छापेमारी की लेकिन आरोपी नहीं मिले।
विज्ञापन
पुलिस क्राइम ब्रांच लुधियाना को मामला सौंपकर लौट आई। क्राइम ब्रांच लुधियाना से सूचना मिलने के बाद जीयनपुर और गोरखपुर के गोला थाने की पुलिस संयुक्त रूप से लुधियाना पहुंची। वहां से रमेश पटेल और पंकज राव को गिरफ्तार कर लिया। जबकि वीरेंद्र पटेल फरार हो गया।