{"_id":"2d54b76a0af8df9038a76083074317cc","slug":"two-businessmen-sought-five-million-rangdari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारोबारियों से मांगी गई पांच लाख की रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो कारोबारियों से मांगी गई पांच लाख की रंगदारी
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sun, 18 Jan 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के सराफा कारोबारी और मऊ के खाद, बीज कारोबारी से चर्चित बदमाश श्यामबाबू पासी के नाम पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है।
धमकी भरा फोन आने से भयभीत दोनों व्यवसायियों ने शुक्रवार को संबंधित थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस पीड़ितों द्वारा दिए गए फोन नंबरों के जरिए दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मेहनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला बदमाश श्यामबाबू पासी बीते कई माह से जेल में बंद है लेकिन बाहर घूम रहे उसके गुर्गे आतंक मचाए हुए हैं।
इस क्रम में, जहानागंज थाना क्षेत्र के शुंभी बाजार निवासी प्रेम सागर सोनी की कादीपुर बाजार में आभूषण की दूकान है। प्रेम सागर ने बताया कि 29 दिसंबर की रात करीब नौ बजे उसके मोबाइल की घंटी बजी।
फोन रिसीव करने पर फोन करने वाले ने अपने आप को श्यामबाबू पासी गिरोह का सदस्य बताया। उससे एक लाख रुपये टैक्स के रूप में मांगा गया। पहले दिन तो प्रेम सागर ने मजाक समझा लेकिन फिर दोबारा 31 दिसंबर की रात फोन आने के बाद वह डर गया।
विज्ञापन
सराफा पहले सगे-संबंधियों से मामले के हल की बात की। इसके बाद शांत हो गया। इसके बाद भी बदमाश का बार-बार फोन आने पर वह शुक्रवार को जहानागंज थाने पहुंचकर पुलिस को सारी बात बताई। साथ ही रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी।
इसी क्रम में, रंगदारी मांगे जाने का दूसरा मामला मऊ जिले के चिरैयाकोट बाजार निवासी भीम मौर्य के यहां सामने आया। भीम की चिरैयाकोट बाजार में खाद, बीज की दूकान है।
श्यामबाबू के नाम पर बदमाश ने भीम से चार लाख रुपये की मांग की है। उसने घटना के संबंध में चिरैयाकोट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सूत्रों की माने तो पीड़ितों द्वारा दिए गए फोन नंबरों का लोकेशन मिलने पर जहानागंज थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस बदमाश की आवाज पहचानने के लिए दोनों कारोबारियों को थाने में बुलवाई थी। क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। इस मामले में अभी कोई ठोस सफलता नहीं मिल पाई है।