फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Transactions in the two communities clash , five injured

लेनदेन में दो समुदायों में मारपीट, पांच घायल

Wed, 13 Jul 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ Updated Wed, 13 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
 Transactions in the two communities clash , five injured
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के जित्तूगंज बाजार में मंगलवार की शाम रुपये की लेनदेन के विवाद में दो समुदायों के बीच मारपीट हुई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे समुदाय के पांच लोगों को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ सदर के नेतृत्व में तीन थानों की फोर्स पहुंच गई और मामले को शांत कराया।  
विज्ञापन


घायल होने वालों में कलीम (37) निजामाबाद थाना क्षेत्र के मस्जिदिया गांव, नवी अहमद (25) गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मंगरावा गांव, अब्दुल्ला (45) गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सरसेना खालसा के अलावा इसी गांव के सलीम (36) और मो. शाहिद (26) शामिल हैं। यह पांचों लोग मंगलवार की शाम जित्तूगंज बाजार में चाय की दूकान पर बैठकर आपस में बात कर रहे थे। सभी जमीन बेचने और खरीदने का काम करते हैं।
विज्ञापन


बाजार के लोगों की मानें तो एक दर्जन से अधिक लोग बाजार में पहुंचे और इन पर लात, घूसा और लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। सूचना पर सीओ सदर योगेंद्र सिंह गंभीरपुर, निजामाबाद, रानी की सराय थानों की फोर्स लेकर पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को पीएचसी मुहम्मदपुर में भर्ती कराया।डाक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed