फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The young man shot dead

जान बचाने को मारी थी युवक को गोली

Sun, 30 Apr 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 30 Apr 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
The young man shot dead
Sarpanch shot dead in Chandigarh
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बवाली मोड़ पर दो दिन पूर्व शुक्रवार की रात गोली मारकर की गई युवक की हत्या के मामले में पुलिस की जांच के बाद नए तथ्य का खुलासा हुआ। पुलिस की मानें तो आरोपी पहले भीड़ को दूर भगाने के लिए चार राउंड हवा में फायर किया। जब उसकी जान खतरे में दिखी तो पांचवी गोली युवक के सीने में उतार दिया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। रविवार को घटना में प्रयुक्त बोलेरो भी बरामद कर ली गई। अब पुलिस को आरोपियों की तलाश है।
विज्ञापन


पवई थाना क्षेत्र के धुधरी गांव से शुक्रवार को बारात मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गुजरपार गांव निवासी भीम सिंह के घर आई थी। बारात में धुधुरी गांव निवासी अरविंद सिंह भी गए हुए थे। अरविंद अपने साथ लाइसेंसी रिवाल्वर लिए थे। बारात पहुंचने के बाद कोई सामान भूल जाने पर अरविंद एक बोलेरो में बैठकर सामान लेने मुबारकपुर कस्बा जा रहे थे। इस दौरान गाड़ी में चार से पांच अन्य लोग भी मौजूद थे। प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर संतलाल यादव के मुताबिक, मुबारकपुर जाते समय बोलेरो से प्रकाश सोनकर की बाइक में टक्कर लग गई। उस समय तो बोलेरो लेकर लोग चले गए।
विज्ञापन


इधर, प्रकाश अपने लोगों को सहेजकर बोलेरो के आने का इंतजार करने लगा। जैसे ही गाड़ी दिखी कि सड़क पर बाइक खड़ी कर बोलेरो रोक दिया। प्रकाश के समर्थन में मुहल्ले के अन्य तमाम लोग आ गए और लोगों ने बोलेरो पर पथराव करना शुरू कर दिया। ईंट पत्थर लगने से बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। इधर, अपने आप को घिरा देख अरविंद आदि गाड़ी से नीचे उतरे और भीड़ को खदेड़ने के लिए हवा में चार राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद भी भीड़ आक्रामक होते देेख अरविंद ने पांचवीं गोली प्रकाश के सीने में उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के संबंध में प्रकाश के भाई राजेंद्र ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। उसका आरोप है कि फल का दाम न देने पर गोली मारकर हत्या की गई है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुटी। जांच पड़ताल के दौरान ना केवल प्रमुख आरोपी अरविंद सिंह का नाम का पता चल गया बल्कि घटना में प्रयुक्त बोलेरो भी बरामद कर ली गई है। सीओ सदर सच्चिदानंद ने बताया कि बोलेरो पुलिस के कब्जे में है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed