{"_id":"6022c10d8ebc3ed28663073f","slug":"the-woman-was-charged-with-gang-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के आजमगढ़ में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस बता रही मारपीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यूपी के आजमगढ़ में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस बता रही मारपीट
Wed, 10 Feb 2021 12:07 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम एक युवती के साथ चार युवकों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवकों ने युवती को धारदार हथियार से घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि मामला मारपीट का है।
विज्ञापन
मंगलवार की शाम युवती खाना बनाने के लिए लकड़ी का इंतजाम करने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान चार युवक उसे खींच कर नदी के किनारे ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जब युवती काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो खोजबीन होने लगी। इस दौरान युवती नदी किनारे लहूलुहान मिली। सूचना पर पुलिस ने युवती को अस्पताल भेजवाया। पुलिस मारपीट का मामला बता रही है।
विज्ञापन
यह दुष्कर्म नहीं, बल्कि मारपीट का मामला है। अभी तहरीर नहीं मिली है। युवती को इलाज के लिए भेजा गया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन विज्ञापन
सिद्धार्थ तोमर, सीओ सदर।