फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   The death of the young man firing

गोली चलने से युवक की मौत

Fri, 22 Jan 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 22 Jan 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
The death of the young man firing
लालगंज के सिंचाई विभाग के डाक बंगले में शुक्रवार को सपा की बैठक के दौरान अचानक गोली की आवाज से हर कोई हतप्रभ रह गया। डाक बंगला हाल में बैठक कर रहे लोग बाहर निकले तो एक युवक को खून से लथपथ पाया। लोग उसे लेकर वाराणसी के लिए रवाना हुए लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बैठक में सपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताने की रणनीति बन रही थी। वहीं, बाहर गाड़ियों में मानिंदों के गनर और समर्थक असलहा टांगे गाड़ियों में मौजूद थे। तभी एक गाड़ी में धमाके की आवाज के साथ गोली चली। जो दूसरी गाड़ी में बैठे देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रणमों गांव निवासी प्रवीण यादव (25) पुत्र रामदुलार यादव को जा लगी। प्रवीण गाड़ी से चिल्लाता हुआ निकला, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद बेहोश होकर गिर गया।
विज्ञापन


बैठक में मौजूद क्षेत्रीय विधायक बेचई सरोज और ब्लाक प्रमुख जीयालाल के साथ अन्य लोग बाहर निकले और घायल प्रवीण को वाराणसी के लिए रवाना हो गए। लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। शव को लेकर सभी लोग उसके घर पहुंच गए। एसपी सिटी विनोद कुमार, सीओ लालगंज, देवगांव कोतवाली प्रभारी दल बल के साथ प्रवीण के घर पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहती थी लेकिन घरवाले उसके पिता के आने तक शव पुलिस के सुपुर्द करने से इंकार कर दिए। मृतक प्रवीण के पिता नोएडा में आर्मी में हैं। वहीं, मृतक के चाचा रामप्यारे यादव ने प्रवीण की हत्या का आरोप लगाया।


 मौके पर पहुंचे एसपी सिटी विनोद कुमार ने बताया कि लालगंज में एक मीटिंग के दौरान एक गाड़ी से गोली चली और दूसरी गाड़ी की सीट को बेंधते हुए गाड़ी में बैठे प्रवीण को जा लगी। इस घटना में एक और व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिल रही है लेकिन अभी पुष्टि नहीं हो पा रही है। जिस गाड़ी में प्रवीण बैठा था वह किसी राहुल यादव की गाड़ी है। उसे कब्जे में ले लिया गया है। वहीं जिस गाड़ी से गोली चली थी उसका पता किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed