फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Six hundred students sued , SO line spot

छह सौ छात्रों पर मुकदमा, एसओ लाइन हाजिर

Sun, 10 Jan 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 10 Jan 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Six hundred students sued , SO line spot
शंकरजी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को शनिवार की सुबह गोली मारने की घटना के बाद छात्रों द्वारा कालेज के पास किए गए बवाल मामले में पुलिस ने छह सौ छात्रों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले में एसओ दीदारगंज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जबकि भागने वाले सिपाहियों के खिलाफ कार्रवाई जांच रिपोर्ट मिलने के बाद की जाएगी। घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने दूसरे दिन रविवार को कई संदिग्धों को उठाया है।
विज्ञापन


बताते चले कि दीदारगंज थाने के डीहकैथौली गांव निवासी प्रधानाचार्य शिवप्रसाद मिश्र को शनिवार की सुबह कॉलेज जाते समय एक बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने गोली मार दी थी और उनकी बाइक लूट ले गए थे। जानकारी होने पर उग्र छात्रों ने कॉलेज के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया था।
विज्ञापन


पुलिस पहुंची तो गुस्साए छात्रों ने पथराव शुरू कर दिया। इससे पुलिस की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं तथा एसओ दीदारगंज कुमुद शेखर सिंह तथा सीओ फूलपुर सत्येंद्र सिंह घायल हो गए थे। इस दौरान उनके साथ के सिपाही भाग निकले थे। बाद में काफी मशक्कत के बाद स्थिति पर नियंत्रण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव ने जांच में पाया कि दोनों अधिकारी बगैर दंगा नियंत्रण यंत्रों के ही मौके पर पहुंचे थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी राकेश चंद्र साहू ने एसओ कुमुद शेखर सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं कुमुद शेखर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने छह सौ छात्रों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, उपद्रव, पुलिस पर पथराव, आगजनी आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, बाइक लुटेरों का पता लगाने के क्रम में पुलिस ने रविवार को कुछ लोगों को उठाया है।


एसओ दीदारगंज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद शेष लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना के खुलासे के लिए आधा दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है पर अभी तक कोई ठोस सफलता नहीं मिली है। - राकेश चंद्र साहू पुलिस अधीक्षक । 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed