फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Now DIG Azamgarh is asking for money by making cloned Facebook ID

साइबर अपराधियों के हौसले बुलंद, अब डीआईजी आजमगढ़ की क्लोन फेसबुक आईडी बनाकर मांग रहे पैसे

Tue, 01 Dec 2020 09:44 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 01 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
Now DIG Azamgarh is asking for money by making cloned Facebook ID
आजमगढ़ डीआईजी की फेसबुक आईडी - फोटो : अमर उजाला

लाख सख्ती के बावजूद साइबर अपराधी अपराध करने के नित नए तरीके खोज ही लेते हैं। अब तो इनके हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि डीआईजी स्तर के अधिकारियों तक को नहीं छोड़ रहे हैं। नया मामला आजमगढ़ के डीआईजी की फेसबुक आईडी की क्लोन आईडी बनाकर पैसे मांगने का प्रकाश में आया है।

विज्ञापन


जानकारी होने पर डीआईजी ने एक पोस्ट लिखकर लोगों को बताया है कि किसी शातिर ने उनकी फर्जी आईडी बनाई है। यदि कोई उनकी आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता है या पैसे की मांग करता है तो उसके झांसे में न आएं।  बैंकों और पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए तरह-तरह के इंतजाम किए जा रहे हैं, लेकिन साइबर अपराधी भी तू डाल-डाल तो मैं पात-पात की तर्ज पर कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


एक रास्ता बंद होते ही उनके द्वारा दूसरा लोगों के पैसे पर डाका डालने के लिए निकाल लिया जा रहा है। साइबर अपराधियों ने आम जनमानस को छोड़कर अब पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारियों को भी अपने लपेटे में ले लिया है। साइबर अपराधियों ने डीआईजी सुभाष चंद्र दुबे की आईडी का क्लोन बनाकर पैसे मांगना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी इस कारगुजारी की जानकारी होते ही पुलिस के अधिकारी हरकत में आ गए और इन शातिरों की तलाश में जुट गए। फर्जी आईडी पर ही कुछ पीड़ित लोगों ने अपने अनुभव साझा किए हैं और कुछ लोगों से बीस हजार रुपये भी फर्जी प्रोफाइल से मांगने का स्क्रीनशॉट साझा किया है। कई लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed