{"_id":"590b74164f1c1b151f4416fa","slug":"murderous-son-and-his-friend-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी बेटा और उसका दोस्त गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी बेटा और उसका दोस्त गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 05 May 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
shot dead
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कोहरौड़ा गांव में पिछले दिनों सहोदरा देवी की गोली मारकर की गई हत्या मामले में पुलिस ने गुरुवार की सुबह फरिहां तिराहे से उसके आरोपी बेटे को एक दोस्त के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अन्य आरोपी रिश्तेदार अभी भी फरार हैं। उन दोनों की तलाश की जा रही है। पूछताछ के दौरान इन दोनों ने कबूल किया कि रुपये के विवाद में इन्होंने अपनी मां की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
एसपी आनंद कुलकर्णी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में वंशराज यादव और विनय पांडेय है। यह दोनों गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कोहरौड़ा गांव के निवासी हैं। तलाशी के दौरान एक के पास से तीन सौ और दूसरे के पास से दो रुपये बरामद हुए। कोहरौड़ा गांव निवासी सहोदरा देवी एक मई की रात दरवाजे के बाहर सोई थी।
उसके बगल में उसकी बेटी राजपत्ती देवी भी सोई थी। राजपत्ती का बेटा बलवंत यादव घर में टीवी पर क्रिकेट मैच देख रहा था। रात करीब 11.30 बजे वंशराज अपने बेटे मनोज, दामाद रविंद्र यादव और मित्र विनय पांडेय के साथ पहुंचा। सोते समय राजपत्ती देवी का मुंह दबा दिए और सहोदरा देवी की पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी। जिस समय आरोपी घटना को अंजाम देकर भाग रहे थे। तभी गोली की आवाज सुनकर बलवंत वहां पहुंचा और वह आरोपियों को पहचान लिया।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि नेशनल हाईवे के निर्माण में सहोदरा देवी की जमीन गई है। उसके बदले उसे 2.77 करोड़ का मुआवजा मिला है। दो करोड़ रुपये तो वंशराज ने ले लिया। जबकि 77 लाख रुपये सहोदरा देवी अपने तीन बेटियों में बांटना चाहती थी। यह बात वंशराज आदि को नागवार लग रही थी।
इसके चलते वंशराज ने एसडीएम न्यायालय में मुकदमा भी दाखिल किया था लेकिन फैसला सहोदरा देवी के पक्ष में आया। एसपी ने बताया कि वंशराज और विनय पांडेय को गुरुवार की सुबह फरिहां तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस इन दोनों आरोपियों का चालान कर फरार मनोज यादव और उसके जीजा रविंद्र यादव की तलाश की जा रही है।