फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Looted grain trader shot

गल्ला व्यापारी को गोली मारकर लूटा

Sun, 05 Apr 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 05 Apr 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Looted grain trader shot
थाना क्षेत्र के पारा मिश्रवली गांव के पास रविवार की शाम चार बजे के करीब बाइक सवार बदमाशों ने तगादा कर लौट रहे गल्ला व्यापारी को गोली मार दी। व्यापारी के घायल होकर गिरने पर बदमाश उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर और पास में मौजूद तगादा का रुपया लूटकर फरार हो गए। लुटेरे एक बाइक पर दो की संख्या में सवार थे।
विज्ञापन


घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश अंबेडकरनगर जिले की तरफ फरार हो गए। लूट की सूचना मिलने पर हलाकान पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाई। समाचार लिखे जाने तक लूटी गई धनराशि का पता नहीं चल सका था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


घायल व्यापारी श्याम जायसवाल (42) फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगलबाजार निवासी चिरंजीव जायसवाल का पुत्र हैं। वह गल्ले का कारोबार करता है। फूलपुर बाजार में उसकी गल्ला आढ़त है। उसकी आढ़त से माल की सप्लाई अंबेडकर नगर जिले तक होती है। वह हर रविवार को तगादा के लिए निकलता है। तगादा के सिलसिले में वह निकला था। इस दौरान अंबेडकर नगर जिले से तगादा करके घर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही उसकी बाइक अहरौला थाने के पारा मिश्रवली गांव के सामने पहुंची तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोकने का प्रयास किया। व्यापारी बदमाशों की मंशा भांपकर बाइक की गति तेज कर दी। इस पर बदमाश पीछे से उस पर फायर कर दिए। इस दौरान गोली व्यापारी की पीठ में लगी। वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। बदमाश उसके पास मौजूद लाइसेंसी रिवाल्वर, तगादा किए गए रुपया लूटकर फरार हो गए। बताया जाता है कि लुटेरे कुछ दूर जाने पर रुपये निकाल कर बैग को सड़क पर फेंक दिए।

 स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची। साथ ही घायल को उपचार के लिए भेजी। थानाध्यक्ष अहरौला प्रभात यादव ने बताया कि बदमाश रिवाल्वर लूटे हैं, लेकिन कितना रुपये लूटकर गए हैं, इसकी जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। दूसरी तरफ, जिला अस्पताल के डाक्टरों ने व्यापारी की हालत गंभीर देखकर उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।


दो दिन में दो घटनाओं से थर्राया अहरौला ः अहरौला थाना क्षेत्र में शनिवार को अपराह्न किसान को गोली मार हुई लूट की घटना को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते कि रविवार को अपराह्न बदमाशों ने लूट के लिए गोली मारने की एक और घटना को अंजाम दे डाला। दो दिन में लूट के लिए दो लोगों को गोली मारे जाने की घटना से अहरौला थाना क्षेत्र थर्रा उठा।

 शनिवार के बाद उसी ढंग से रविवार को भी हुई गोली मारने की घटना ने अहरौला पुलिस की कार्यशैली को उजागर कर दिया। जांच के दौरान रविवार को हुई घटना का क्षेत्र के भले ही अंबेडकर नगर के जैतपुर थाना क्षेत्र पाया गया। लेकिन जिस स्थान पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है वह आजमगढ़ जिले की सीमा से कुछ दूर है। दो दिनों में दो घटनाओं से अहरौला के लोग सहम गए हैं।

लोगों का कहना था अहरौला थाना क्षेत्र अपराधियों के अभ्यरय बन गया है। क्षेत्र की जनता के साथ व्यापारियों में ताबड़तोड़ हुई दोनों घटना को लेकर भय व्याप्त है। पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने भी माना कि जिले की पुलिस की कहीं न कहीं लापरवाही है।


रविवार को हुई घटना का स्थल जांच के दौरान अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर में पाया गया इससे वारदात की रिपेार्ट जैतपुर थाने में दर्ज कराई गई है। लेकिन सक्रिय अपराधियों को निष्क्रिय करने के लिए एएसपी ग्रामीण के नेतृत्व में एसओजी टीम को लगाया गया है। ताकि पुलिस बदमाशों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed