{"_id":"583883f54f1c1b967413b8b2","slug":"lee-beat-the-elderly-man-was-killed-on-the-farm","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर गए अधेड़ की पीट-पीटकर ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत पर गए अधेड़ की पीट-पीटकर ली जान
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 26 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Gala Dabakar Hatya
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के बरवां गांव में गुरुवार की देर शाम घर से खेत के लिए निकले अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह खून से लतपथ पड़ा हुआ था। काफी खोजबीन के बाद घर के लोगों ने उसे ढूंढा और वाराणसी के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधेड़ की बहू ने गांव के एक व्यक्ति पर शक जाहिर करते हुए थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।
मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के बरवां गांव निवासी रामजनम यादव (55) के दो बेटों की शादी हो चुकी है। एक छोटे बेटे की शादी नहीं हुई है। रामजनम घर पर अपनी बड़ी बहू और उसके तीन बच्चों के साथ रहकर खेतीबारी करता था जबकि तीनों बेटे और दूसरे नंबर की बहू मुंबई रहती है। रामजनम गुरुवार की शाम साढ़े सात बजे घर से खेत की तरफ निकला था।
घर में बहू निशा देवी बच्चों के साथ मौजूद थी।
काफी देर तक रामजनम घर पर नहीं लौटे तो बहू आसपास के लोगों के साथ उनकी तलाश में निकली। काफी खोजबीन के बाद रामजनम घर से थोड़े दूर पर खून से लतपथ पड़े हुए थे। उसके सिर और शरीर के कई अंगों पर लाठी-डंडे के चोट के निशान थे। गांव वालों की मदद से नीशा रामजनम को वाराणसी के एक निजी अस्पताल ले गई। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामजनम की मौत के बाद परिवार के लोग उसकी लाश लेकर मेहनाजपुर थाने पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
निशा ने गांव के एक व्यक्ति पर शक जाहिर करते हुए पीटकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच पड़ताल कर रही है। सीओ लालगंज एसपी तोमर ने बताया कि निशा की तहरीर पर एक व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस को मौत के सही कारण का इंतजार है। घटना की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस कुछ अन्य बिंदुओं पर भी जांच पड़ताल कर रही है। सीओ ने अभी तक किसी की गिरफ्तारी होने से इंकार किया है।