फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Hitting firing on fishing

मछली मारने को लेकर मारपीट हवाई फायरिंग

Thu, 06 Apr 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 06 Apr 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
Hitting firing on fishing
Firing
सार्वजनिक पोखरे से मछली मारने के विवाद में हुई मारपीट में एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडे से वार कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। क्षेत्र के गोधना गांव में गुरुवार की दोपहर हुई इस घटना में घायल युवक जिला अस्पताल में हालत गंभीर बताई जा रही है। मारपीट के दौरान हवाई फायरिंग भी हुई। सूचना पाकर मौके पर डायल 100 की पुलिस पहुंची। घायल के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन


घायल युवक अकील (35) पुत्र फजलू रहमान है। वह पवई थाना क्षेत्र के गोधना गांव का निवासी है। अकील गुरुवार की दोपहर करीब बाहर बजे गांव के सार्वजनिक पोखरी से मछली मारने पहुंचा। अभी अकील पोखरी में जाल डाल ही रहा था कि उसके गांव के कुछ मनबढ़ किस्म के लोग पहुंच गए। वे लोग अकील को मछली मारने से मना किया। इस पर विवाद होने लगा।
विज्ञापन


सूचना पर डॉयल 100 पुलिस पहुंच गई। मनबढ़ अकील पर लाठी-डंडा और लात-घूसों से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। दहशत फैलाने के लिए विपक्षी हवा में कई राउंड फायरिंग भी की। उधर, गोली की आवाज सुनकर अकील के पक्ष के लोग भारी संख्या में पोखरी की तरफ दौड़े। लोगों को आते देख विपक्षी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकील को सीएचसी फूलपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उसका इलाज चल रहा। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। सीओ फूलपुर एसके सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


घायल युवक की भाई की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। तनाव में देखते हुए गांव में फोर्स तैनात की गई है। - शैलेंद्र कुमार सिंह, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed