{"_id":"77716d41fd3387b512e8e786353503f9","slug":"head-young-man-had-raped-by-neighbor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी युवक ने रेप कर कूंच दिया था सिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी युवक ने रेप कर कूंच दिया था सिर
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की कक्षा आठ की छात्रा की हत्या का खुलासा हो चुका है। पुलिस के अनुसार 30 जनवरी को पड़ोस के युवक क्रांति सिंह ने पहले पशुशाला में ले जाकर रेप किया और बात खुलने के डर से ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश बोरे में भरकर दूसरे खेत में फेंक आया और उस पर एक अन्य युवक का नाम लिख दिया, जो कि पढ़ाई के सिलसिले में दिल्ली में गया है।
गुरुवार को पुलिस कार्यालय में प्रेसवार्ता में एसपी दयानंद मिश्रा ने बताया कि 13 वर्षीय किशोरी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की थी। गांव के सरकारी विद्यालय में कक्षा आठ की छात्रा थी। 30 जनवरी को दिन में 11 बजे के करीब घर से निकली लेकिन वापस नहीं लौटी। शाम को घरवालों ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
पुलिस तलाश कर ही रही थी कि 31 जनवरी की सुबह किशोरी की लाश गांव के ही राजबहादुर सिंह के खेत में बोरे में भरकर फेंकी मिली थी। बुधवार शाम कप्तानगंज एसओ अनिल प्रकाश सिंह को मुखबिर के जरिए हत्यारोपी के नाम की जानकारी हुई तो उसे घर से गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी क्रांति सिंह उर्फ वीरू पुत्र कन्हैया सिंह किशोरी का पड़ोसी है। क्रांति ने जुर्म स्वीकार करते हुए घटनाक्रम बयां कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस अध्ाीक्ष्ाक ने बताया कि क्रांति सिंह के अनुसार वह किशोरी को अगवा कर पशुशाला में ले गया। हवस पूरी करने के बाद बात खुलने की डर से ईंट से किशोरी के सिर पर प्रहार कर मार डाला। खून की छींटे दीवारों पर मौजूद हैं। इसके बाद क्रांति ने लाश बोरे में भरकर फेंक दिया। बचने के लिए बोरे पर गांव के एक अन्य युवक का नाम लिख दिया।