{"_id":"58efc5ef4f1c1b9f36cf8d46","slug":"former-minister-s-nephew-and-block-chief-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मंत्री का भतीजा और ब्लाक प्रमुख गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व मंत्री का भतीजा और ब्लाक प्रमुख गिरफ्तार
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते वर्ष मई में शहर कोतवाली में घुसकर तत्कालीन शहर कोतवाल को जान से मारने की धमकी देने और अपशब्द का इस्तेमाल करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात विमती गांव से पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के भतीजे और पल्हनी ब्लाक प्रमुख रन्नू यादव को गिरफ्तार कर लिया। जबकि रन्नू के दो समर्थकों ने गुरुवार को अदालत में समर्पण कर दिया जहां से तीनों जेल भेज दिए गए। पुलिस पूछताछ के लिए इन तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।
मऊ जिले के कोपागंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी अनिल राय आकाशवाणी वाराणसी में वरिष्ठ टेक्निशियन के पद पर तैनात थे। 24 मई 2016 की रात अनिल राय रोडवेज की बस से वाराणसी जा रहे थे। रास्ते में शहर कोतवाली क्षेत्र के विमती गांव में अज्ञात बदमाशों ने अनिल राय की हत्या कर दी थी। 25 मई को अनिल राय की लाश बरामद हुई। घटना की जानकारी होने पर अनिल के परिवार के लोग कोतवाली पहुंचकर उनकी पहचान की थी। घटना के संबंध में अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी।
घटना की विवेचना कर रहे तत्कालीन शहर कोतवाल मो. ईसा ने पूछताछ के लिए पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के भतीजे और पल्हनी ब्लाक प्रमुख रन्नू यादव को थाने बुलाया। कोतवाल के इस बात से नाराज होकर रन्नू यादव 31 मई 2016 की रात करीब 10 बजे अपने समर्थकों संग कोतवाली पहुंचे। कार्यालय में मौजूद तत्कालीन कोतवाल मो. ईसा खां के प्रति अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए जान मारने की धमकी दी थी। घटना के संबंध में मो. ईसा खां ने तहरीर देकर रन्नू यादव सहित 10 समर्थकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। तभी से पुलिस रन्नू यादव की तलाश में जुटी थी। बुधवार की रात मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाल शिशिर त्रिवेदी विमती गांव पहुंचे और रन्नू यादव को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार को पुलिस ने रन्नू का चालान कर दिया।
विज्ञापन
उधर, रन्नू के गिरफ्तार होने की सूचना पर नामजद दो समर्थक शहर कोतवाली क्षेत्र के कोल बाजबहादुर मुहल्ला निवासी लालचंद और सिधारी थाने के बेलइसा निवासी राजेश यादव ने न्यायालय में समर्पण कर दिया। अदालत ने तीनों को जेल भेज दिया। कोतवाली पुलिस पूछताछ के लिए तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेने की तैयारी में है।