फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Elderly eaten poison, death on demolition of houses

मकान गिराने पर वृद्ध ने खा लिया जहर, मौत

Sun, 06 Aug 2017 11:42 PM IST
azamgarh
azamgarh Updated Sun, 06 Aug 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Elderly eaten poison, death on demolition of houses
बुजुर्ग हरिहर सिंह ने जहर खाकर जान दे दी।
  थाना क्षेत्र के तियरा गांव निवासी वृद्ध हरिहर सिंह (70) ने शनिवार की रात जहर खाकर जान दे दी। तीन पन्ने के सुसाइड नोट में उसने अपनी मौत के लिए गांव की एक महिला सहित चार लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इनकी शिकायत पर तहसील प्रशासन उसे कोई नोटिस दिए बिना ही उसका मकान गिरवा दिया है। शनिवार की देर रात मौत के बाद पुलिस ने उसका शव लेने की कोशिश तो ग्रामीणों ने रोक दिया। दूसरे दिन तहसीलदार लालगंज के आश्वासन के बाद रविवार की शाम पुलिस उसकी लाश को कब्जे में ले सकी। हरिहर के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर लिया। निर्माण ग्राम समाज की जमीन पर था या नहीं तहसील प्रशासन इसकी जांच करा रहा है।  
विज्ञापन


तियरा गांव निवासी वृद्ध हरिहर सिंह (70) गांव के खेत में दो कमरे का मकान बनवा रहे थे। हरिहर के पट्टी दारों की शिकायत पर तहसील प्रशासन ने 27 जुलाई को ग्राम समाज की जमीन पर निर्माण बताते हुए उसे ढहा दिया था। इससे व्यथित हरिहर ने उसी मकान पर जा कर शनिवार की शाम को विषाक्त पदार्थ खा लिया। काफी देर तक वे घर नहीं लौटे तो घरवाले खोजबीन करने लगे। रात नौ बजे के करीब उनका शव खेत वाले मकान में मिला। उनके पास तीन पेज का एक सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा था कि  उसके बड़े बेटे की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


वह उसकी पत्नी के लिए खेत में मकान बनवा रहा था। गांव के जयप्रकाश सिंह उनकी पत्नी विंदा सिंह, राकेश और राजकुमार सिंह ने उसके विरुद्ध लालगंज तहसील में शिकायती पत्र दिया था कि मकान ग्राम समाज की जमीन में बन रहा है। इस पर उसे बिना कोई नोटिस दिए 27 जुलाई को नायब तहसीलदार लालगंज, कानूनगो, लेखपाल और मेहनाजपुर पुलिस ने जेसीबी लगाकर उसके मकान को ढहा दिया। सुसाइड नोट में हरिहर सिंह का आरोप है कि मकान गिर जाने के बाद जयप्रकाश सिंह आदि यह ताना मारते थे कि अभी तक घर गिरवाया है आगे बहुत कुछ होना बाकी है। यह लोग हरिहर को तरह-तरह से प्रताड़ित कर रहे थे।  रात करीब नौ बजे गांववालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हरिहर सिंह के पुत्र ने शव को उठाने नहीं दिया। दूसरे दिन रविवार की दोपहर तहसीलदार लालगंज कृष्णदत्त तिवारी गांव पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर दिन में करीब तीन बजे लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस हरिहर सिंह के पुत्र रामानंद की तहरीर पर जयप्रकाश सिंह सहित चार लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकी देने की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। इस बारे में तहसीलदार लालगंज कृष्णदत्त तिवारी ने बताया कि हरिहर सिंह जिस स्थान पर मकान बनवा रहे थे। उसकी शिकायत मिली थी कि निर्माण ग्राम समाज की जमीन में हो रहा है। इस सूचना के बाद मकान ढहा दिया गया। हरिहर सिंह की मौत के बाद इसकी जांच कराई जा रही है कि वह जमीन वास्तव में कैसी है। यदि ग्राम समाज की जमीन नहीं निकली और राजस्वकर्मियों का दोष सिद्ध होगा तो उनके विरुद्ध भी केस दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed