{"_id":"5b4255b24f1c1bc5248b544a","slug":"break-into-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़ कर चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताला तोड़ कर चोरी
Azamgrah
Updated Sun, 08 Jul 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरे सामान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवगांव बाजार निवासी मो. सादिक के बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे चोर तीन लाख रुपये नगद और करीब दस लाख रुपये से अधिक का आभूषण चुरा लिया। चोर सीसीटीवी कैमरे का सीपीयू और मानीटर भी उठा ले गए। रविवार की भोर में घर लौटे सादिक को घटना की जानकारी हुई । कोतवाल फील्ड यूनिट और डाग स्क्वाड की टीम के साथ मुआयना किया। सीओ लालगंज सच्चिदानंद के अनुसार शक पर कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
मो. सादिक पिता के साथ विदेश रहते हैं। सऊदी में इनका कारोबार है। करीब एक माह पूर्व वह घर आए थे। 20 जून को कहीं आते समय रायबरेली में सड़क हादसा हो गया। जिसमें सादिक और परिवार के कुछ सदस्य घायल हो गए। जिनका लखनऊ के एक डाक्टर से इलाज चल रहा था। शुक्रवार को सादिक अपने परिवार के साथ लखनऊ दवा लेने चले गए। तब मकान में ताला बंद था। रविवार की भोर में वह जब घर पहुंचे तो मकान का टूटा हुआ ताला और कमरों में बिखरे सामान दिखे। सादिक के मुताबिक घर से तीन लाख रुपये नगद, और दस लाख से अधिक के आभूषण चोरी हो गए। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शक के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।