फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP looted rupee and mobile

भाजपा नेता से लूटे रुपये और मोबाइल

Thu, 06 Apr 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 06 Apr 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
BJP looted rupee and mobile
लूट - फोटो : अमर उजाला
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भटनौरा पुल के पास मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे दो बाइक पर सवार चार बदमाश भाजपा नेता को तमंचे से भयभीत कर 28 हजार रुपये, तीन मोबाइल, एटीएम कार्ड और हेलमेट लूटकर फरार हो गए। घटना के समय भाजपा नेता अपनी क्लिनिक बंद कर घर लौट रहे थे। घटना के संबंध में पीड़ित ने फूलपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के भकहां गांव निवासी भानु प्रताप चौहान भाजपा के फूलपुर मंडल के महामंत्री हैं। फूलपुर कस्बे में स्थित पोस्टआफिस के पास उनकी क्लिनिक है। मंगलवार की रात वह दूकान बंद कर घर लौट रहे थे। रात करीब साढ़े नौ बजे जैसे वह भटनौरा पुल के समीप पहुंचे कि पीछे से दो बाइक पर सवार चार बदमाश ओवरटेक कर उनकी बाइक रोकवा लिया।
विज्ञापन


बदमाश भानू प्रताप के कनपटी पर तमंचा सटाकर उनके पास मौजूद 28 हजार रुपये, तीन मोबाइल, एटीएम कार्ड और हेलमेट लूट लिया। भानु प्रताप फूलपुर कोतवाली पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध केस   दर्ज किया। सीओ फूलपुर एसके सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed