{"_id":"675f0552c6d713b06d3071063ffa6527","slug":"beating-bidisi-members-kidnapped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी सदस्य की पिटाई कर अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीडीसी सदस्य की पिटाई कर अपहरण
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदपुर ब्लॉक पर रविवार की दोपहर ब्लॉक प्रमुख चुनाव में वोट डालने पहुंचे एक बीडीसी को मनबढ़ों ने पुलिस के सामने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और जबरन गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए।
इस कारण बीडीसी मतदान नहीं कर सका। घटना के विरोध में लोग नारेबाजी करते हुए सड़क पर उतर आए। सूचना पर डीएम और एसपी पहुंचे। भीड़ हटाने के लिए पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया। घटना के बाद रुका मतदान डीएम के आदेश पर शुरू हो गया। पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय विश्वकर्मा ने कार्रवाई के लिए चुनाव अधिकारी को शिकायती पत्र दे दिया।
ब्लॉक मुख्यालय पर दोपहर करीब दो बजे छाऊ गांव के बीडीसी सदस्य सुनील कुमार ब्लॉक गेट पर पहुंचे, तभी मनबढ़ों ने लात, घूसों से हमला कर दिया। थानाध्यक्ष गंभीरपुर राकेश सिंह ने उन्हेें बचाने के लिए अपने घेरे में ले लिया, लेकिन मनबढ़ खींचकर फिर पिटाई करने लगे।
विज्ञापन
फिर हमलावर सुनील को जबरन गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए। इस कारण सुनील वोट नहीं दे सके। लोग सड़क पर उतर गए। इससे आजमगढ़-जौनपुर मार्ग बाधित हो गया। भीड़ हटाने के लिए पुलिसवालों ने लाठीचार्ज कर दिया। इसमें कई लोग घायल हो गए। डीएम के आदेश पर फिर मतदान शुरू हुआ और परिणाम भी घोषित कर दिया गया।