{"_id":"5c338fedbdec223c71482596","slug":"91546883053-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सउदी से लौटा आरोपी कर रहा दूसरी शादी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सउदी से लौटा आरोपी कर रहा दूसरी शादी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। वाट्सएप पर पहली पत्नी को तीन तलाक देकर घर लौटा आरोपी दूसरी शादी करने की तैयारी में है। जबकि पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी है। सोमवार को पीड़िता के पिता ने एसपी ग्रामीण से मिलकर आरोपी दामाद के गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने विवेचना कर रही क्राइम ब्रांच की टीम को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
पीड़ित अख्तर पुत्र बीबुल्ला बिलरियागंज थाना क्षेत्र के खानकाह गांव का निवासी है। उसके द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक उसकी बेटी तबस्सुम बानो की शादी मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के प्रधानपुर गांव निवासी हामिद पुत्र इम्तेयाज से हुई थी। शादी के बाद से ही हामिद के परिवार के लोग तबस्सुम को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए घर से निकाल दिया। इसके बाद से तबस्सुम मायके में रह रही है। इसी बीच तबस्सुम के पति हामिद ने सऊदी से वाट्सएप के जरिए तबस्सुम को तीन बार लिखकर तलाक दे दिया। पत्नी ने मामले में तहरीर देकर 23 दिसंबर को बिलरियागंज थाने में पति हामिद, सास आयशा, ननद रूकैया के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जबकि हामिद अपने घर आकर दूसरी शादी की तैयारी कर रहा। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विवेचक को मामले की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।