फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लूट की बाइक और मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

लूट की बाइक और मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

Sat, 07 Jul 2018 12:36 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
लूट की बाइक और मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार की शाम सात बजे शहर के बागलखराम पुल के पास से लूट की बाइक और मोबाइल के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। जबकि इनका प्रमुख साथी चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस गिरफ्तार बदमाशों का चालान कर फरार होने वालों की तलाश कर रही है। सीओ सिटी अजय कुमार यादव के मुताबिक गिरफ्तार बदमाशों में राजन राजभर पुत्र हरिनाथ सिधारी थाने के गेलवारा गांव, संजय यादव पुत्र बृजभान सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव के निवासी हैं। इनके पास से लूट की एक बाइक और 17 मोबाइल बरामद हुई है। सीओसिटी के मुताबिक यह दोनों अपने एक अन्य साथी के साथ शहर के बागलखराम पुल के पास खड़े होकर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। तभी चौकी प्रभारी रोडवेज गिरजेश सिंह को मुखबिर के जरिए सूचना मिली और वे अपनी टीम के साथ इन दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि तीसरा और प्रमुख साथी फरार हो गया। सीओसिटी ने बताया कि इनके पास से लूट की बाइक और 17 मोबाइल बरामद हुई है। फरार बदमाश की गिरफ्तारी के बाद ही पता चल सकेगा कि बाइक किसकी और कहां से लूटे थे। पुलिस इन दोनों का चालान कर फरार की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed