फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी

महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी

Sun, 16 Jul 2017 11:39 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में लगाई फांसी
ठेकमा। बरदह थाना क्षेत्र के कुंभ गांव में एक महिला ने शनिवार की रात घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति ने अपनी छोटे भाई की पत्नी पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

कुंभ गांव निवासी धरमजीत यादव और उसके भाई पप्पू यादव के बच्चों के बीच शनिवार को किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस बात को लेकर धरमजीत की पत्नी फूलमती (38) और पप्पू की पत्नी शीला के बीच झगड़ा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया। रात को धरमजीत और उसकी पत्नी एक कमरे खाना खाने के बाद सोने गए। दोनों अलग-अलग चारपाई पर सोए। रविवार की सुबह सोकर उठने पर धरमजीत ने कमरे के चूले से लटकता हुआ पत्नी का शव देखा। घटना की जानकारी पुलिस को दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं धरमजीत ने शनिवार को झगड़े को लेकर भाई की पत्नी पर हत्या की आशंका जताते हुए बरदह थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed