फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   50 हजार न देना पड़े, इसलिए करा दी हत्या

50 हजार न देना पड़े, इसलिए करा दी हत्या

Wed, 06 Mar 2019 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:22 PM IST
विज्ञापन
50 हजार न देना पड़े, इसलिए करा दी हत्या
आजमगढ़। 50 हजार रुपये उधार न चुकानी पड़े इसलिए 20 हजार रुपये की सुपारी देकर सेल्समैन मनोज कुमार उर्फ सोनू की हत्या कराई गई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को दबिश देकर हत्या में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से सेल्समैन की मोबाइल, बाइक और हत्या में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। दीदारगंज थाना क्षेत्र के कुशवां बाजार में 11 जनवरी की रात मिली सेल्समैन की लाश मिली थी।
एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में दीदारगंज थाने के पिपरौला गांव निवासी निलेश यादव, सनी यादव, संदीप राजभर, अशोक कुमार उर्फ पप्पू और दीदारगंज थाने के करूई गांव निवासी संदीप राजभर का नाम शामिल है। जौनपुर जिले के खुटहन थाने के सुतौली गांव निवासी मनोज कुमार उर्फ सोनू पुत्र बलजोर दीदारगंज थाने के कुशवां बाजार में जयराम यादव के देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन था। 11 जनवरी को की रात उसकी लाश ठेके के पास मिली थी। बुधवार को पुलिस ने इन पांचों आरोपियों के यहां दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि पिपरौला गांव निवासी अशोक कुमार उर्फ पप्पू ने मनोज से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। मनोज अपने रुपये मांग रहा था, जबकि अशोक देना नहीं चाह रहा था। ऐसे में अशोक ने अपने गांव के निलेश, सनी और दीपक को 20 हजार की सुपारी दी। 11 जनवरी की रात करीब नौ बजे सेल्समैन दुकान बंद कर घर जाने वाला था कि तीनों वहां पहुंचे और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और सेल्समैन की बाइक, मोबाइल आदि लेकर भाग गए। बदमाशों ने सेल्समैन की बाइक संदीप राजभर के दुकान पर रख दिया और उसके कलपुर्जे खोलकर बेचने के प्रयास में थे। लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एसपी ग्रामीण के मुताबिक निलेश यादव के विरुद्ध दीदारगंज थाने में तीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

खाड़ी देश ईरान में चल रही थी लूट की मोबाइल
आजमगढ़। एसओ दीदारगंज मनोज सिंह के मुताबिक सेल्समैन मनोज कुमार उर्फ सोनू की हत्या का के काफी दिनों तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल रहा था। इसी बीच सर्विलांस सहति अन्य नेटवर्कों से पता चला कि सेल्समैन की मोबाइल मार्टीनगंज क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति खाड़ी देश ईरान में चला रहा है। उससे संपर्क करने पर पता चला कि यह मोबाइल उसके दोस्त दीदारगंज थाने के पिपरौल गांव निवासी दीपक राजभर ने उसे गिफ्ट दिया है। पुलिस के जरिए सच का पता चलते ही उसने सेल्समैन की मोबाइल को कुरियर से थाने भेजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed