फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   चाकू मारकर युवक की हत्या

चाकू मारकर युवक की हत्या

Mon, 26 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
चाकू मारकर युवक की हत्या
फरिहां (आजमगढ़)। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार के समीप स्थित एक पोल्ट्री फार्म पर अन्य मजदूरों के साथ सोए पोल्ट्री फार्म कर्मचारी की रविवार की रात साढ़े बारह बजे अज्ञात हमलावरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। युवक के गर्दन को रेत दी गई थी और पेट चीर दिया गया था। चार दिन पूर्व मुर्गी खरीदने को लेकर फरिहां के दो युवकों से इसका विवाद हुआ था। घटना के संबंध में मुर्गी फार्म के मालिक ने दो युवकों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

सिधारी थाना क्षेत्र के हेंगापुर गांव निवासी रामजतन यादव (40) पुत्र केशव फरिहां गांव निवासी बबलू खान के मुर्गी फार्म पर काम करता था। सीओ सदर सच्चिदानंद ने बताया कि रामजतन यादव 21 जून को अपने फार्म पर मौजूद था। तभी फरिहां गांव के रहने वाले खालिद और उमर पहुंचे और दो हजार रुपये में दस मुर्गियां मांगे लेकिन यह धनराशि कम बताते हुए और रुपये की मांग की। इस पर दोनों धमकी देते हुए चले गए। रविवार की रात मुर्गी फार्म पर रामजतन के अलावा दस अन्य लोग मौजूद थे। इनमें से चार लोग छत पर सोए हुए थे। जबकि छह लोग नीचे सोए हुए थे। नीचे सोए लोगों से करीब दस मीटर दूर रामजतन सोया हुआ था। देर रात रामजतन की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर रामजतन को मृत समझ कर छोड़ गए थे। घटना की जानकारी होने पर रामजतन के पास सोए मजदूरों ने इसकी जानकारी पोल्ट्री फार्म मालिक बबलू खां को दी। मौके पर पहुंचे बबलू खां ने अपनी गाड़ी से ले जाकर रामजतन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बबलू खान ने बताया कि मरने से पूर्व रामजतन ने खालिद और उमर का नाम लेते हुए बताया कि इन्हीं दोनों ने उसकी हत्या की है। रामजतन की नृशंस हत्या की गई है। युवक के गर्दन को रेत दिया गया था और पेट फाड़ दिया गया था। रामजतन यादव दो भाइयों में बड़ा था। वह तीन बेटी और एक बेटे का पिता था। सीओ सदर ने बताया कि मुर्गी फार्म के मालिक बबलू खान की तहरीर पर दो लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed