फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नहर के पास मिली क्लिनिक संचालक की लाश

नहर के पास मिली क्लिनिक संचालक की लाश

Sat, 26 Jan 2019 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
नहर के पास मिली क्लिनिक संचालक की लाश
ठेकमा। गुरुवार की रात करीब दस बजे पत्नी से झगड़ा कर बाइक लेकर निकले क्लिनिक संचालक इंद्रजीत राम (28) की लाश दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह बरदह थाने के इसहाकपुर नहर पुलिया के पास पड़ी मिली। की शिनाख्त होने पर पुलिस ने घरवालों को सूचना देकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृत इंद्रजीत राम पुत्र बिरजूलाल गंभीरपुर थाना क्षेत्र के शेखवलिया गांव का निवासी था। चार भाईयों में छोटा इंद्रजीत एक बेटी और एक बेटे का पिता था। वह गांव के पास क्लिनिक चलाता था। इंद्रजीत के परिवारवालों के मुताबिक इंद्रजीत गुरुवार की रात करीब आठ बजे अपना क्लिनिक बंदकर घर लौटा। रात को भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया। इस दौरान पत्नी क्रांति देवी से किसी बात को लेकर झगड़ा होने लगा। पत्नी से झगड़ा होने से नाराज इंद्रजीत करीब दस बजे घर से अपनी बाइक लेकर निकला और वापस नहीं लौटा। उसके घर से बाहर निकलने पर परिवारवालों ने सोचा कहीं किसी मरीज को देखने के लिए गया होगा, देखकर वापस लौट आएगा। परिवार के लोग शुक्रवार की सुबह से ही इंद्रजीत की तलाश में जुटे हुए थे कि करीब साढ़े आठ बजे बरदह थाने से फोन आया कि उसकी लाश बरदह थाना क्षेत्र के इसहाकपुर नहर पुलिया के पास मिली है। जेब से मिले कागजात के आधार पर पुलिस इंद्रजीत की पहचान कर सूचना दे रही है। इंद्रजीत की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोग भागकर बरदह थाने पहुंचे। पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी है। प्रभारी निरीक्षक बरदह राजकुमार सिंह ने बताया कि इंद्रजीत की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। मौत का कारण जानने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के संबंध में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed