{"_id":"5b3a699d4f1c1b15588b45dd","slug":"71530554781-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रम पर घोषित हुआ 50 हजार का इनाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विक्रम पर घोषित हुआ 50 हजार का इनाम
Updated Mon, 02 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। कप्तानगंज थाने की पुलिस को चकमा देकर गत दिनों फरार हुए फैजाबाद जिले के बदमाश पर घोषित 25 हजार रुपये की इनाम धनराशि को बढ़ाकर डीआईजी विजय भूषण ने 50 हजार रुपये कर दिया। उसकी तलाश में जिले की पुलिस और एसटीएफ की टीम भी लगी हुई है। फरार इनामी बदमाश विजय सिंह उर्फ विक्रम पुत्र साधू शरण सिंह फैजाबाद जिले के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव का निवासी है। विक्रम सिंह सुपारी लेकर हत्या और बड़ी लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। उसका फैजाबाद जिले में काफी आतंक है। 26 मई को विक्रम सिंह अपने मित्र रितेश सिंह और अनुराग सिंह के साथ कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कोयलसा गांव निवासी एक व्यक्ति की हत्या करने जा रहे थे। एसटीएफ लखनऊ की टीम के जरिए कप्तानगंज थाने की पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। कप्तानगंज थाने के पासीपुर गांव के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से रितेश और अनुराग घायल हो गया। जबकि विक्रम सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। विक्रम की फरार के बाद एसपी आजमगढ़ रविशंकर छवि ने 30 मई को उसपर 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया। उसकी गिरफ्तारी न होने पर 26 जून को डीआईजी विजय भूषण द्वारा विक्रम पर घोषित इनाम की धनराशि बढ़ाकर 50 हजार कर दी गई। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि विजय सिंह उर्फ विक्रम पेशेवर अपराधी है।
विज्ञापन