{"_id":"5ae0c0d44f1c1b46098b67fd","slug":"71524678868-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से मजदूर की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की टक्कर से मजदूर की मौत, दो घायल
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
मेहनाजपुर। थाना क्षेत्र के पांडेय का पुरा मोड़ पर बुधवार की सुबह अनियंत्रित कार की टक्कर से एक बाइक पर सवार तीन मजदूरों में से एक की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रुप से घायल हो गए। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक चलाते समय यह लोग हेलमेट नहीं लगाए थे।
मृत मजदूर अर्जुन गोंड़ (18) पुत्र रामज्ञान, घायल शक्तिमान गोंड़ (18) और रणजीत गोंड़ (20) पुत्रगण राजेश मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के तियरा गांव का निवासी था। बुधवार तीनों सुबह ही एक बाइक पर सवार होकर काम पर जाने के लिए निकले। जैसे ही इनकी बाइक मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के पांडेय का पुरा मोड़ पर पहुंची कि सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनाजपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अर्जुन की मौत हो गई। जबकि अन्य दोनों का इलाज चल रहा। जहां रणजीत की हालत गंभीर बनी हुई है।
बाइक की टक्कर से घायल महिला की मौत
बलरामपुर। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिंघड़ा गांव के पास मंगलवार की रात आठ बजे अनियंत्रित बाइक की टक्कर से घायल हुई सुदामी देवी (50) पत्नी धर्मदेव की इलाज के दौरान रात करीब दो बजे जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृत महिला निजामाबाद थाना क्षेत्र के पइंदा गांव की रहने वाली थी। रात आठ बजे घर के पास पैदल टहल रही थी। इस दौरान उधर से गुजरी अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। परिवार के लोग सुमादी को रात दस बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराए। जहां इलाज के दौरान देर रात दो बजे के करीब मौत हो गई।