फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   .. राजतिलक एंकाउंटर पर परिजनों ने उठाए सवाल

.. राजतिलक एंकाउंटर पर परिजनों ने उठाए सवाल

Tue, 24 Apr 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
.. राजतिलक एंकाउंटर पर परिजनों ने उठाए सवाल
आजमगढ़। 15 अप्रैल को जनपद पुलिस ने मेंहनगर थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव निवासी राजतिलक सिंह उर्फ मुन्ना एंकाउंटर में घायल हुआ था। पुलिस ने राजतिलक को इनामिया अपराधी भी घोषित कर दिया। लेकिन मंगलवार को राजतिलक के पिता विनय सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर आरोप लगाया कि 13 अप्रैल को पुलिस ने उनके पुत्र को घर से उठाकर 15 अप्रैल को एंकाउंटर में घायल कर दिया।
विज्ञापन

जनपद में जारी एंकाउंटर पर अब सवाल उठने लगे हैं। 15 अप्रैल को हुई मुठभेड़ में घायल राजलिक सिंह उर्फ मुन्ना के पिता विनय सिंह ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए इसे फर्जी करार देते हुए इसकी जांच की मांग की है। मंगलवार को विनय सिंह ग्रामीणों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मीडिया कर्मियों को बताया कि 13 अप्रैल को उनका बेटा राजतिलक घर पर था। रात को लगभग नौ बजे चार पहिया वाहन सवार कुछ लोग पहुंचे और उन्होंने उनके बेटे को आवाज देकर घर से बाहर बुलाया। जैसे ही वह बाहर आया उन लोगों ने उसे उठाकर गाड़ी में डाला और चल दिए। पूछने पर कहा कि बाद में पता चल जाएगा। काफी छानबीन के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला उन्होंने 14 अप्रैल पुलिस उपमहानिरीक्षक को यह बात बताई और उन्होंने मेंहनगर थाने में तहरीर देने की बात कही। इस पर उन्होंने थाने में तहरीर भी दी लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। 15 अप्रैल को पुलिस ने उसे मुठभेड़ में गोली मारकर घायल कर दिया। उन्होंने उक्त मामले की शिकायत मुख्यमंत्री, डीजीपी, पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक आदि से करके उक्त एंकाउंटर की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed