{"_id":"5a9d8ad64f1c1ba32a8bad0c","slug":"71520274134-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक घायल
Updated Mon, 05 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहबरपुर थाना क्षेत्र के गजयपुर गांव में रविवार की रात हर्ष फायरिंग के दौरान लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली चलने से युवक घायल हो गया। हाथ में गोली लगने से घायल युवक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दूसरे दिन सोमवार को उसकी हालत में सुधार बताया गया।
घायल युवक आमोद कुमार राय (32) तहबरपुर थाना क्षेत्र के ओहनी गांव का निवासी है। वह गजयपुर गांव निवासी रविंद्रनाथ राय के घर रविवार को आयोजित तिलकोत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आया हुआ था। रात करीब 12 बजे डीजे पर नाचते समय एक व्यक्ति के लाइसेंसी रिवाल्वर सेे गोली चलने से गोली आमोद के हाथ में लग गई। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। आनन-फानन में लोग घायल आमोद को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सघन इलाज के बाद उसके हालत में सुधार हुआ। समाचार लिखे जाने तक घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी जा सकी थी।