फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मछली मारने के विवाद में मारपीट, चली गोली

मछली मारने के विवाद में मारपीट, चली गोली

Mon, 05 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मछली मारने के विवाद में मारपीट, चली गोली
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बाजार चौराहे के पास स्थित सार्वजनिक पोखरी से दो मार्च की शाम मछली मारने के विवाद में दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट और हवाई फायरिंग की गई। घटना के संबंध में शनिवार को दोनों पक्षों ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें एक तरफ से 12 और दूसरी तरफ से सात लोगों को आरोपित किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इस मामले में पहली रिपोर्ट मुहम्मदपुर गांव निवासी शकील अहमद की तरफ से दर्ज कराई गई। उसने विपक्षी 12 लोगों को नामजद और 35 अज्ञात लोगों को आरोपित किया है। जबकि इसी मामले में दूसरी रिपोर्ट एहतेशाम ने दर्ज कराई। उसने गांव के शकील अहमद सहित सात लोगों को आरोपित किया है। मोहम्मदपुर बाजार चौराहे पर ग्राम समाज की पोखरी है। जिसमें मछली मारने के लिए दो मार्च को दोनों लोग पहुंचे। इस दौरान इनके बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। इस दौरान दोनों तरफ से दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की गई। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि दोनों तरफ से रिपोर्ट दर्ज है। जांच में फायरिंग करने का मामला गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed