फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ट्रक ड्राइवर ने 20 हजार छीनने का आरोप लगाया

ट्रक ड्राइवर ने 20 हजार छीनने का आरोप लगाया

Fri, 02 Feb 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ड्राइवर ने 20 हजार छीनने का आरोप लगाया
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के लाटघाट बाजार में एक ट्रक सवार लोगों ने दूसरे ट्रक ड्राइवर को मारपीट कर 20 हजार रुपये छीन लिए। लाटघाट बाजार में सड़क निर्माण चल रहा है। निर्माण कार्य से लाटघाट में पुल के संकरा होने के कारण जाम की स्थिति हो जा रही है। गुरुवार सुबह 10 बजे बड़हलगंज की तरफ से आ रहे दो ट्रक जाम लगने के कारण साइड मिलने के इंतजार में खड़े थे। इस दौरान आजमगढ़ की तरफ से आ रहे एक ट्रक ड्राइवर से उनकी कहासुनी होने लगी। आजमगढ़ से आ रहे ट्रक में छह लोग सवार थे। उक्त लोगों ने दूसरे ट्रक ड्राइवर बबलू खान निवासी मोहल्ला सलामतपुर थाना बारादरी जिला बरेली को मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही 20 हजार रुपये छीन कर बड़हलगंज की तरफ भाग गए। पीड़ित ड्राइवर ने लाटघाट चौकी पर सूचना दी। चौकी इंचार्ज ने ट्रक ड्राइवर का पीछा किया, लेकिन आरोपी भागने में सफल रहे। पीड़ित ड्राइवर ने बताया कि हम असाम से कोयला लेकर चले थे और गोरखपुर के बड़हलगंज के पास इसे खाली किया। आजमगढ़ से धान लादकर मुरादाबाद जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed