{"_id":"5c97c7acbdec2213f10ddcc1","slug":"61553450924-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जनभर मैरेज लॉनों को फायर ब्रिगेड ने जारी की नोटिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्जनभर मैरेज लॉनों को फायर ब्रिगेड ने जारी की नोटिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मुकेरीगंज हादसे के बाद सक्रिय हुआ अग्रिशमन विभाग अब मैरेज लॉनों को नोटिस जारी कर अग्रिशमन यंत्र की व्यवस्था का निर्देश दिया है। मानक के अनुरूप फायर सिस्टम की व्यवस्था न होने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
मुकेरीगंज में अवैध पटाखा गोदाम में अगलगी की घटना में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पांच अन्य अभी भी जीवन मौत से संघर्ष कर रहे है। अगलगी की इस घटना में फायर विभाग की जम कर क्लास लगी थी। जिला प्रशासन द्वारा अग्रिशमन विभाग की लापरवाही को उजागर किया गया था। इसके बाद से फायर विभाग सक्रिय हो उठा है। रविवार को मुख्य अग्रिशमन अधिकारी सतेंद्र पांडेय ने जिला मुख्यालय पर स्थित दर्जन भर से अधिक मैरेज लॉनों को नोटिस जारी कर उनसे फायर सिस्टम के व्यवस्था की जानकारी मांगी है। इसके साथ ही मानक के अनुरूप फायर सिस्टम की व्यवस्था न होने की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। मैरेज लॉन संचालकों को नोटिस भेजने की कवायद रविवार से ही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।