{"_id":"5bd20a60bdec22695d35fcff","slug":"61540491872-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कार्पियों की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कार्पियों की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल
Updated Thu, 25 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव के पास बुधवार की रात साढ़े सात बजे अनियंत्रित स्कार्पियो की टक्कर से घायल एक युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि उसका रिश्तेदार घायल हो गया। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृत युवक की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी है।
मृत युवक संजय राम (30) पुत्र रामअवध अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाने के इमिलिया देवरिया बुजुर्ग गांव का निवासी था। अहरौला थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव में उसकी रिश्तेदारी थी। वह बुधवार को हमीरपुर गांव निवासी अपने रिश्तेदार के अंतिम संस्कार करने के लिए घाट पर गया था। वहां से हमीरपुर जाने के लिए बाइक से लौट रहा था। उसके साथ बाइक पर हसनाडीह गांव निवासी अक्षय कुमार (45) पुत्र श्यामचेत राम बैठा हुआ था। शाम साढ़े सात बजे इसकी बाइक जैसे ही दाउदपुर गांव के पास पहुंची कि पीछे से आ रही अनियंत्रित स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। इसमें संजय और अक्षय गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां देर रात को संजय की मौत हो गई। जबकि अक्षय को वाराणसी रेफर कर दिया गया। उसका शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा। संजय चार भाइयों मेें बड़ा था। वह एक बेटी और एक बेटे का पिता था।