फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Intervening in a quarrel proved costly; the accused returned with their associates and attacked the young man with a sharp-edged weapon.

Chandigarh News: झगड़ा छुड़ाना पड़ा भारी, साथियों संग लौटे आरोपियों ने युवक पर किया तेजधार हथियार से हमला

Mon, 07 Sep 2026 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Intervening in a quarrel proved costly; the accused returned with their associates and attacked the young man with a sharp-edged weapon.

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-38 वेस्ट के रामलीला मैदान में शनिवार देर रात दो लोगों का झगड़ा छुड़ाना एक युवक को भारी पड़ गया। विवाद कर रहे लोगों को रोकने पर एक आरोपी कुछ देर बाद तीन-चार साथियों के साथ वापस लौटा और युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक की कमर, पीठ और पैर में चोटें आईं। घायल को इलाज के लिए जीएमएसएच-16 ले जाया गया, जहां उपचार के बाद रविवार सुबह उसे छुट्टी दे दी गई। घायल की पहचान नीरज (30) के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक नीरज शनिवार रात करीब 10 बजे रामलीला मैदान में मौजूद था। इसी दौरान उसने देखा कि नॉनवेज खाद्य पदार्थ बेचने वाला एक व्यक्ति कथित तौर पर शराब के नशे में किसी अन्य व्यक्ति को थप्पड़ मार रहा था। दोनों के बीच विवाद बढ़ता देख नीरज ने बीच-बचाव कर उन्हें अलग कर दिया।
विज्ञापन

कुछ मिनट बाद साथियों के साथ लौटे
बताया जा रहा है कि इसके बाद आरोपी वहां से चला गया। कुछ मिनट बाद वह तीन-चार अन्य लोगों के साथ दोबारा मौके पर पहुंचा। आरोप है कि आरोपियों ने नीरज के साथ मारपीट शुरू कर दी और तेजधार हथियार से हमला कर दिया। वारदात में उसकी कमर और पीठ के अलावा पैर में भी चोटें आईं। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

112 पर दी सूचना, पीसीआर ने पहुंचाया अस्पताल
हमले के बाद नीरज ने पुलिस की इमरजेंसी हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी। पीसीआर मौके पर पहुंची और उसे जीएमएसएच-16 पहुंचाया। नीरज के मुताबिक चोटों पर उसे पांच टांके लगाए गए। उपचार के बाद रविवार सुबह उसे छुट्टी दे दी गई। मलोया थाना पुलिस ने नीरज का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है। अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed